लाइव न्यूज़ :

कौशांबीः मोबाइल चार्ज करते समय शॉर्ट सर्किट, करंट का झटका लगने से गिरा, अस्पताल ले जा रहे थे, रास्ते में दम तोड़ा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 18, 2023 10:43 IST

थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) विनोद कुमार मौर्य ने बताया कि मंझनपुर थाना क्षेत्र के बिछौरा गांव निवासी सुनील कुमार पटेल (25) कोखराज थाना क्षेत्र के रामपुर सुहेला गांव स्थित अपनी ननिहाल में रहता था।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने यह जानकारी दी। सुनील करंट का झटका लगने से गिर गया।पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कौशांबीः कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र में मोबाइल चार्ज करते समय एक युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) विनोद कुमार मौर्य ने बताया कि मंझनपुर थाना क्षेत्र के बिछौरा गांव निवासी सुनील कुमार पटेल (25) कोखराज थाना क्षेत्र के रामपुर सुहेला गांव स्थित अपनी ननिहाल में रहता था।

उन्होंने बताया कि आज दोपहर मोबाइल चार्ज करते समय शॉर्ट सर्किट हो जाने के कारण सुनील करंट का झटका लगने से गिर गया जिसके बाद परिजन उसे इलाज हेतु अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कंटेनर ट्रक और टैंकर के आपस में टकरा जाने से चालक समेत दो जिंदा जले

अयोध्या जिले के पटरंगा थानाक्षेत्र में शनिवार को लखनऊ-अयोध्या-गोरखपुर राजमार्ग पर एक कंटेनर ट्रक और टैंकर के आपस में टकरा जाने और उनमें आग लग जाने से चालक समेत दो लोग जिंदा जल गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) सतेन्द्र भूषण तिवारी ने बताया कि पटरंगा थाना क्षेत्र के रानीमऊ चौराहे के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार तड़के यह बड़ा हादसा हो गया।

तिवारी ने टैंकर चालक और हेल्पर की मौत की पुष्टि की है, हालांकि मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?