लाइव न्यूज़ :

कटिहारः प्रेम प्रसंग में महिला पुलिस कॉन्स्टेबल के सिर में दो गोली मारी, शव के पास ही बैग, मोबाइल फोन मिला, ब्रेकअप के बाद छोटे हसन कर रहा था परेशान!

By एस पी सिन्हा | Updated: February 9, 2023 15:37 IST

बिहारः महिला कॉन्स्टेबल के सिर में दो गोली मारी गई, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। शव के पास ही उसका बैग, मोबाइल फोन मिला है। कानों में ईयर फोन लगा था।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला कॉन्स्टेबल की पहचान मुंगेर की रहने वाली 21 साल की प्रभा भारती के तौर पर हुई है।प्रभा का जिले के ही फलका स्थित मोरसंडा गांव निवासी मोहम्मद छोटे हसन से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रभा भारती कटिहार पुलिस लाइन में कॉन्स्टेबल के पद पर कार्यरत थी।

पटनाः बिहार के कटिहार में प्रेम प्रसंग में एक महिला पुलिस कॉन्स्टेबल की गोली मारकर हत्या कर दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस हत्या का आरोप उसके प्रेमी पर ही लगा है, जो वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया है। घटना बुधवार देर शाम कोढ़ा थाना क्षेत्र के भटवाड़ा में घटी है।

महिला कॉन्स्टेबल के सिर में दो गोली मारी गई, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। शव के पास ही उसका बैग, मोबाइल फोन मिला है। कानों में ईयर फोन लगा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला कॉन्स्टेबल की पहचान मुंगेर की रहने वाली 21 साल की प्रभा भारती के तौर पर हुई है।

प्रभा का जिले के ही फलका स्थित मोरसंडा गांव निवासी मोहम्मद छोटे हसन से प्रेम प्रसंग चल रहा था। एक साल के प्रेम प्रसंग के बाद प्रभा ने ब्रेकअप कर लिया था। प्रभा भारती कटिहार पुलिस लाइन में कॉन्स्टेबल के पद पर कार्यरत थी। वह मुख्यमंत्री के समाधान यात्रा में स्पेशल ड्यूटी पर मुंगेर गई हुई थी और ड्यूटी के बाद वह परिवार से मिलने अपने घर जमालपुर चली गई थी।

घर से कटिहार ड्यूटी आने के दौरान उसकी गोली मार हत्या कर दी गई। पुलिस ने मौके से बैग मोबाइल फोन एवं जिंदा कारतूस के साथ खोखा भी बरामद किया है। एसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि पहली नजर में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ प्रतीत होता है। निजी कारणों से महिला कॉन्स्टेबल की हत्या हुई है। मामले में अभियुक्त की पहचान कर ली गई है।

अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी गठित कर रेड की जा रही है। कहा जा रहा है कि ब्रेकअप के बाद से छोटे हसन के द्वारा लगातार परेशान किये जाने की बात सामने आ रही है। प्रभा ने इसको लेकर महिला थाने में मौखिक शिकायत भी की थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस दो बार छोटे के घर पर भी गई थी, लेकिन वो फरार हो गया। परिजन को संदेह है कि छोटे हसन ने ही प्रभा की हत्या की है। 

टॅग्स :बिहारपटनाहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने