लाइव न्यूज़ :

कश्मीर: आतंकवादियों ने दरगाह पर किया हमला, एक जवान शहीद

By IANS | Updated: February 25, 2018 18:55 IST

जम्मू एवं कश्मीर सशस्त्र पुलिस की 13वीं बटालियन के कांस्टेबल कुलतार सिंह उस समय घायल हो गए, जब आतंकवादियों ने दरगाह के बाहर एक सुरक्षा चौकी पर हमला कर दिया और वे उनका हथियार लेकर फरार हो गए। 

Open in App

जम्मू एवं कश्मीर के बड़गाम जिले में रविवार को आतंकवादियों द्वारा चरार-ए-शरीफ दरगाह के पास किए गए एक हमले में एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया। जम्मू एवं कश्मीर सशस्त्र पुलिस की 13वीं बटालियन के कांस्टेबल कुलतार सिंह उस समय घायल हो गए, जब आतंकवादियों ने दरगाह के बाहर एक सुरक्षा चौकी पर हमला कर दिया और वे उनका हथियार लेकर फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल कुलतार ने बाद में अस्पताल में दम तोड़ दिया। हालांकि, सुरक्षा बलों ने हमले के बाद तलाशी अभियान के लिए इलाके को घेर लिया है, और खबर लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस महानिदेशक एस.पी. वैद ने कांस्टेबल की मृत्यु पर शोक जताते हुए ट्वीट किया, "जम्मू एवं कश्मीर पुलिस की 13वीं बटालियन के हमारे एक महत्वपूर्ण सहयोगी कुलतार सिंह को खोने से दुखी हूं, जो चरार-ए-शरीफ दरगाह की सुरक्षा के लिए जम्मू एवं कश्मीर पुलिस सुरक्षा चौकी पर हुए हमले में शहीद हो गए।" 

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण