लाइव न्यूज़ :

वीडियो में VFX के जरिए नूपुर शर्मा का सिर कलम करने वाला कश्मीरी यूट्यूबर गिरफ्तार, वीडियो डिलीट कर मांगी माफी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 11, 2022 19:01 IST

गिरफ्तारी से पहले फैसल वानी ने एक और वीडियो पोस्ट किया था जिसमें उसने कहा था कि उसका लोगों या किसी धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था।

Open in App
ठळक मुद्देपैगंबर पर विवादित टिप्पणी को लेकर नूपुर शर्मा का यूट्यूबर ने वीडियो में सिर कलम करते दिखाया था यूट्यूब चैनल ‘डीप पेन फिटनेस’ पर पोस्ट किए गए एक नये वीडियो में यूट्यूबर ने माफी जारी की हैफैसल वानी को सामाजिक सौहार्द भंग करने और जनता के बीच भय पैदा करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है

श्रीनगरः भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा का सिर कलम करने का चित्रण करने वाला वीडियो बनाने और फिर उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के मामले में एक कश्मीर यूट्यूबर (यूट्यूब पर वीडियो अपलोड करने वाला) को श्रीनगर में शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि फैसल वानी नाम के युवक को सामाजिक सौहार्द भंग करने और जनता के बीच भय पैदा करने के मामले में गिरफ्तार किया गया। हालांकि, वानी ने वीडियो को डिलीट कर दिया है और इसके लिए माफी मांगी है।

गिरफ्तारी से पहले वानी ने एक और वीडियो पोस्ट किया था जिसमें उसने कहा था कि उसका लोगों या किसी धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था। पुलिस ने कहा, ‘‘यूट्यूबर फैसल वानी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने यूट्यूब पर एक आपत्तिजनक वीडियो अपलोड किया था जो सार्वजनिक शांति के खिलाफ है और इससे आम जनता में भय होता है। भारतीय दंड संहिता की धारा 505 और 506 के तहत सफा कदल थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।’’

वानी की गिरफ्तारी तब हुई जब उसने प्रसारित वीडियो को हटा दिया और अपने यूट्यूब चैनल ‘डीप पेन फिटनेस’ पर पोस्ट किए गए एक नये वीडियो में माफी जारी की। वानी ने नये वीडियो में कहा, ‘‘मैंने कल रात नूपुर शर्मा के बारे में एक वीडियो अपलोड किया था। यह एक वीएफएक्स वीडियो था जो पूरे भारत में वायरल हो गया और मेरे जैसे निर्दोष व्यक्ति को फंसाया गया। मेरा किसी अन्य धर्म को चोट पहुंचाने का कोई इरादा नहीं है, क्योंकि इस्लाम हमें दूसरों का सम्मान करना सिखाता है।’’

अपने चैनल पर पोस्ट किए गए वीडियो (अब डिलीट कर दिया गया है) में वानी ने एक यूट्यूबर को तलवार चलाते हुए और शर्मा की एक तस्वीर का सिर कलम करते दिखाया था। पैगंबर मोहम्मद पर विवादास्पद टिप्पणी को लेकर नुपुर शर्मा को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने निलंबित कर दिया था, जबकि एक अन्य नेता नवीन जिंदल को निष्कासित कर दिया गया था। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरनूपुर शर्मायुट्यूब वीडियोविवाद
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला