लाइव न्यूज़ :

कासगंज सामूहिक बलात्कार मामला: 16 वर्षीय लड़की से सामूहिक रेप?, मजिस्ट्रेट के सामने गवाही, आठ आरोपियों का डीएनए परीक्षण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 15, 2025 14:04 IST

Kasganj gang rape case: दस अप्रैल को यहां 16 वर्षीय लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्दे17 वर्षीय मंगेतर के साथ राशन कार्ड बनवाने गई थी।मामले में 12 अप्रैल को प्राथमिकी दर्ज की गई थी।ऑफिस से लौटने के बाद नहर के पास बैठी थी।

Kasganj gang rape case: कासगंज जिले में सामूहिक बलात्कार मामले की जांच मंगलवार को भी जारी रही, और किशोरी पीड़िता ने अदालत में मजिस्ट्रेट के समक्ष अपना बयान दर्ज कराया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) राजेश कुमार भारती ने बताया कि दो फरार आरोपियों के खिलाफ अब दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 82 और 83 के तहत संपत्ति कुर्की की कार्यवाही की जाएगी। सोमवार को गिरफ्तार किए गए आठ आरोपियों का डीएनए परीक्षण के लिए जिला अस्पताल में रक्त का नमूना लिया गया।

उन्होंने बताया कि पीड़िता ने कथित तौर पर सभी आठ व्यक्तियों की पहचान कर ली है, और उनके डीएनए नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। प्रशासन ने पीड़िता और उसके परिवार को वित्तीय सहायता दी और उनकी सुरक्षा बढ़ा दी है। एएसपी ने बताया कि जिला मजिस्ट्रेट मेधा रूपम और पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा पीड़िता के घर गईं, पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि का चेक उसे सौंपा।

घर के आसपास सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि इसके अलावा, दो सशस्त्र गार्ड, दो महिला कांस्टेबल और पांच अन्य सुरक्षा कर्मियों को चौबीसों घंटे सुरक्षा के लिए पीड़िता के घर पर तैनात किया गया है। एएसपी ने कहा, "अधिकारियों ने आपात स्थिति के मामले में सीधा संपर्क सुनिश्चित करने के लिए परिवार के साथ अपने व्यक्तिगत संपर्क नंबर भी साझा किए।"

किशोर लड़के को जिला पुलिस के जनसंपर्क अधिकारियों (पीआरओ) ने सुरक्षा प्रदान करने से इनकार कर दिया। हालांकि, एएसपी राजेश भारती ने कहा कि युवक पुलिस के संपर्क में है और उसकी सुरक्षा पर नजर रखी जा रही है। बताया जाता है कि यह किशोर पीड़िता का मंगेतर है, जो घटना के समय पीड़िता के साथ था।

पीआरओ के अनुसार, पीड़िता के आवास की सुरक्षा के लिए दो शिफ्ट में गार्ड ड्यूटी लागू की गई है, जिसमें प्रति शिफ्ट में पांच कर्मियों को नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने प्रमुख गवाहों की सुरक्षा की भी व्यवस्था की है । उन्होंने कहा कि पुलिस दल फरार आरोपियों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान जारी रखे हुए हैं और संपत्ति कुर्क करने की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है।

दस अप्रैल को यहां 16 वर्षीय लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, लड़की अपने 17 वर्षीय मंगेतर के साथ, अपना राशन कार्ड बनवाने गई थी। दोपहर करीब 2.30 बजे जब वह डीएसओ ऑफिस से लौटने के बाद अपने मंगेतर के साथ नहर के पास बैठी थी, तभी योगेश, अजय और सात-आठ अज्ञात लोग वहां आए।

दोनों को झाड़ियों में ले गए। पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि तीन लोगों ने लड़की के साथ बलात्कार किया, अन्य ने उसकी सोने की बालियां और 5,000 रुपये नकद ले लिए और उसके मंगेतर के मोबाइल से यूपीआई के जरिए जबरन 5,000 रुपये ट्रांसफर भी कर लिए। इस मामले में 12 अप्रैल को प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशगैंगरेपउत्तर प्रदेश समाचारलखनऊLucknow
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला