कर्नाटक: मां-बाप ने कचरे के ढेर में फेंका 'लिटिल कुमारस्वामी', महिला पुलिस ने दूध पिला बचाई जान

By भारती द्विवेदी | Published: June 6, 2018 09:24 AM2018-06-06T09:24:59+5:302018-06-06T09:24:59+5:30

खबर मिलते ही इलेक्ट्रॉनिक्स सिटी पुलिस मौके पर पहुंची। थैला से नवजात को निकाला उसे अस्पताल में भर्ती कराया। नवजात बेहद ही बुरी स्थिति में था।

karnataka police given to name of newborn baby little kumaraswamy | कर्नाटक: मां-बाप ने कचरे के ढेर में फेंका 'लिटिल कुमारस्वामी', महिला पुलिस ने दूध पिला बचाई जान

कर्नाटक: मां-बाप ने कचरे के ढेर में फेंका 'लिटिल कुमारस्वामी', महिला पुलिस ने दूध पिला बचाई जान

नई दिल्ली, 6 जून: पुलिस वालों की छवि को लेकर समाज में हमेशा से ही दो राय होती है। लेकिन जैसे अच्छे-बुरे लोग हर जगह होते हैं। वैसे ही पुलिस में भी होते हैं। अच्छाई का का ऐसा ही मिसाल पेश किया बेंगलुरु पुलिस ने। वहां पर एक मां-बाप ने अपने नवजात को कचरे के ढेर में फेंक दिया था। लेकिन महिला पुलिस ने उस  नवजात को अपना दूध पिलाकर उसकी जान बचाई है। खबर के मुताबिक, नवजात को प्लास्टिक के थैले में डाल एक निर्माणाधीन बिल्डिंग के पास कचरे में फेंका गया था। कचरा सफाई करते समय कर्मचारियों की नजर बच्चे पर पड़ी, जिसके बाद उनलोगों ने पास के एक दुकानदार को बताया। उस दुकानदार ने बिन देर किए इस बात की सूचना पुलिस को दी। 

उत्तर प्रदेश: रोजादारों की वजह से बची नवजात की जान, इंसानियत की मिसाल हुई पेश

खबर मिलते ही इलेक्ट्रॉनिक्स सिटी पुलिस मौके पर पहुंची। थैला से नवजात को निकाला उसे अस्पताल में भर्ती कराया। नवजात बेहद ही बुरी स्थिति में था। इलाज के बाद जब नवजात के स्वास्थ्य में सुधारा हुआ तो पुलिस वाले उसे स्टेशन लेकर गए। जहां पर महिला पुलिस ने उसे बच्चे को दूध पिलाया। पुलिस वालों ने नवजात को 'लिटिल कुमारस्वामी' नाम दिया है। एएसआई नागेश का कहना है कि इस बच्चे को पुलिस वालों ने बचाया है, इसलिए ये सरकार का बच्चा हुआ। और इसी वजह हमने नवजात को सीएम का नाम से जोड़ा है।  फिलहाल 'लिटिल कुमारस्वामी' की सही देखभाल के लिए पुलिस वालों ने शिशु मंदिर को सौंपा है।  

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

Web Title: karnataka police given to name of newborn baby little kumaraswamy

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे