लाइव न्यूज़ :

कर्नाटकः 2 साल के बच्चे के मंदिर में प्रवेश पर दलित परिवार पर 25000 रुपये का जुर्माना, 11000 खर्च कर दावत देने पर मजबूर, 8 अरेस्ट

By भाषा | Updated: September 25, 2021 21:01 IST

कर्नाटक में कोप्पल जिले के मियापुर गांव में हनुमान मंदिर में दो वर्षीय बच्चे के प्रवेश करने के बाद मंदिर के ‘‘शुद्धिकरण’’ के लिए एक दलित परिवार से दंड स्वरूप 25,000 रुपये मांगे का मामला चर्चा में है।

Open in App
ठळक मुद्देमंदिर में प्रवेश करने पर 11 हजार रुपये की दावत देने को मजबूर किया गया।पुजारी के नेतृत्व में मंदिर प्रबंधन ने उस व्यक्ति को दावत देने के लिए मजबूर किया। गांव के बुजुर्गों द्वारा लिए गए सामूहिक निर्णय की अनदेखी कर 14 सितंबर को वह मंदिर में गया।

कोप्पलः कर्नाटक के कराटागी के एक गांव में लक्ष्मी देवी मंदिर में प्रवेश करने पर एक दलित व्यक्ति को कथित तौर पर 11,000 रुपये खर्च कर दावत देने के लिए मजबूर किया गया।

घटना करीब 11 दिन पहले की है और ऐसे समय में सामने आई है, जब कोप्पल जिले के मियापुर गांव में हनुमान मंदिर में दो वर्षीय बच्चे के प्रवेश करने के बाद मंदिर के ‘‘शुद्धिकरण’’ के लिए एक दलित परिवार से दंड स्वरूप 25,000 रुपये मांगे का मामला चर्चा में है।

पुलिस अधीक्षक टी श्रीधर ने कहा, ‘‘ जी हां, यह सच है कि एक व्यक्ति को मंदिर में प्रवेश करने पर 11 हजार रुपये की दावत देने को मजबूर किया गया। हमारे अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। श्रीधर के अनुसार, मामला शुक्रवार को सामने आया। पुजारी के नेतृत्व में मंदिर प्रबंधन ने उस व्यक्ति को दावत देने के लिए मजबूर किया।

श्रीधर ने बताया कि कुछ महीने पहले गांव में चोरी की एक घटना हुई थी और उसके बाद यह तय किया गया था कि पुजारी के अलावा कोई भी मंदिर में प्रवेश नहीं करेगा। दलित व्यक्ति ने मंदिर में प्रवेश किया क्योंकि उसने कुछ अनुष्ठान करने का संकल्प किया था। गांव के बुजुर्गों द्वारा लिए गए सामूहिक निर्णय की अनदेखी कर 14 सितंबर को वह मंदिर में गया।

पुलिस के अन्य सूत्रों ने बताया कि मामले में आठ लोगों को हिरासत में लिया गया है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले इसी तरह की एक घटना सामने आई थी, जब कर्नाटक में कोप्पल जिले के मियापुर गांव में चेन्नादासर समुदाय से ताल्लुक रखने वाले चंद्रशेखर चार सितंबर को अपने दो साल के बेटे के जन्मदिन पर उसके लिए भगवान हनुमान का आशीर्वाद लेना चाहते थे।

चंद्रशेखर और उसके परिवार के सदस्य बाहर खड़े थे लेकिन बच्चा मंदिर में चला गया, जिससे मंदिर का पुजारी नाराज हो गया और फिर मंदिर के ‘‘शुद्धिकरण’’ के लिए दलित परिवार से दंड स्वरूप 25,000 रुपये मांगे गए। इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 

टॅग्स :कर्नाटकक्राइम न्यूज हिंदीकेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?