दोमुंहा सांप बेचने की कोशिश करते दो युवक गिरफ्तार, ऑनलाइन डिलीवरी कंपनी के कर्मचारी बनकर आए थे

By भाषा | Published: April 23, 2020 01:01 PM2020-04-23T13:01:13+5:302020-04-23T13:02:52+5:30

बेंगलुरु: दोनों युवक सैंड बोआ प्रजाति का एक सांप बेचने की कोशिश करते हुए गिरफ्तार किये गए हैं। इस प्रजाति के सांप का इस्तेमाल दवाएं बनाने में किया जाता है।

Karnataka: Central Crime Branch Bengaluru arrested 2 people trying to sell a two headed snake | दोमुंहा सांप बेचने की कोशिश करते दो युवक गिरफ्तार, ऑनलाइन डिलीवरी कंपनी के कर्मचारी बनकर आए थे

दोमुंहा सांप बेचने की कोशिश करते दो युवक गिरफ्तार (फोटो- एएनआई)

Highlightsदोमुंहा सांप बेचने की कोशिश करते दो युवक गिरफ्तार बेंगलुरु में गिरफ्तारसैंड बोआ प्रजाति का एक सांप बेचने की कोशिश कर रहे थे दोनों युवाक

बेंगलुरु: ऑनलाइन डिलीवरी कंपनी के कर्मचारी बनकर आए दो युवकों को यहां कथित तौर पर सैंड बोआ प्रजाति का एक सांप बेचने की कोशिश करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया जो सर्प की एक लुप्तप्राय प्रजाति है।

बेंगलुरू के संयुक्त पुलिस आयुक्त संदीप पाटिल ने बताया कि मोहम्मद रिजवान और अजर खान नामक युवकों ने डुंजो कंपनी के डिलीवरी कर्मचारी बनकर इस सांप को खरीदा और बेचने की कोशिश की। सैंड बोआ बिना जहर वाला दोमुंहा सांप होता है जो बालू के नीचे रहता है।

पाटिल ने एक बयान में कहा, ‘डुंजो कंपनी लॉकडाउन के दौरान आवश्यक वस्तुओं की घर-घर आपूर्ति का शानदार काम कर रही है, वहीं कुछ लोग इसका दुरुपयोग कर रहे हैं और अवैध काम कर रहे हैं। सीसीबी ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिन्होंने डुंजो डिलीवरी कर्मियों के रूप में दोमुंहे साप को खरीदा और इसे बेचने का प्रयास किया जो वन्यजीव संरक्षण कानून के तहत निषिद्ध है।’ सैंड बोआ प्रजाति के सांप का इस्तेमाल दवाएं बनाने में किया जाता है।

Web Title: Karnataka: Central Crime Branch Bengaluru arrested 2 people trying to sell a two headed snake

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे