लाइव न्यूज़ :

किराएदार युवक ने मकान मालकिन और उसके दो बच्चों को मिट्टी तेल उड़ेल कर आग लगाई, दोनों बच्चों का मौत

By भाषा | Updated: March 1, 2021 21:13 IST

कानपुर देहात घनश्याम ने बताया कि अकबरपुर थाना क्षेत्र के नेहरू नगर में अवनीश प्रजापति 25 नामक युवक ने अपनी मकान मालकिन अर्चना यादव, उनकी बेटी अक्षिता और बेटे हनु पर अज्ञात कारणों से मिट्टी का तेल उड़ेल कर आग लगा दी।

Open in App
ठळक मुद्देझुलसे हुए सभी लोगों को उर्सला हॉर्समेल मेमोरियल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।वारदात को अंजाम देने के बाद भाग रहे आरोपी अवनीश प्रजापति को एक ट्रक ने टक्कर मार दी।लाला लाजपत राय अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत चिंताजनक मगर स्थिर बनी हुई है।

कानपुरः कानपुर देहात जिले के अकबरपुर क्षेत्र में किराएदार युवक ने कथित तौर पर मकान मालकिन और उसके दो बच्चों को आग के हवाले कर दिया।

गंभीर रूप से झुलसे दोनों बच्चों की सोमवार को मौत हो गई। अपर पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात घनश्याम ने यहां बताया कि अकबरपुर थाना क्षेत्र के नेहरू नगर में रविवार शाम अवनीश प्रजापति 25 नामक युवक ने अपनी मकान मालकिन अर्चना यादव (39), उनकी बेटी अक्षिता (चार) और बेटे हनु (दो) पर अज्ञात कारणों से मिट्टी का तेल उड़ेल कर आग लगा दी।

उन्होंने बताया कि झुलसे हुए सभी लोगों को उर्सला हॉर्समेल मेमोरियल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां आज दोनों बच्चों की मौत हो गई। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद भाग रहे आरोपी अवनीश प्रजापति को एक ट्रक ने टक्कर मार दी, उसे भी लाला लाजपत राय अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत चिंताजनक मगर स्थिर बनी हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर कर्रवाई कर रही है। 

झाड़-फूंक के नाम पर महिला पीट-पीटकर हत्या, मामला दर्ज

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में झाड़-फूंक के नाम पर एक तांत्रिक ने महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी, पुलिस ने तांत्रिक समेत पांच लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस क्षेत्राधिकारी (पुवायां) नवनीत नायक ने बताया कि पुवायां थाना क्षेत्र के कम्हरा गांव में रहने वाले सर्वेश की शादी 13 वर्ष पूर्व हुई थी, लेकिन उसे कोई संतान नहीं थी।

उसने अपने तांत्रिक भाई दुर्वेश के माध्यम से तंत्र-मंत्र का सहारा लिया. दुर्वेश ने 24 फरवरी को तंत्र-मंत्र की क्रिया शुरू की। इस दौरान उसने सर्वेश की पत्नी शारदा देवी (33) को गर्म चिमटे से जगह-जगह दागा। नायक ने बताया कि 27 फरवरी को तंत्र क्रिया के बाद गंभीर रूप से घायल महिला को पुवायां के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला के मायके वालों ने तांत्रिक समेत पांच लोगों के विरुद्ध पीड़िता को गर्म चिमटे से दागने तथा पीट-पीट कर हत्या करने के आरोप में मामला दर्ज कराया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो