लाइव न्यूज़ :

कन्नौजः भांजे की हत्या कर खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर सौरिख थाने पहुंचा मामा, इस बात को लेकर हुआ था झगड़ा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 23, 2022 16:20 IST

पुलिस के अनुसार सोमवार की सुबह ग्राम दरिया नगला निवासी सूरजपाल हाथ में खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर सौरिख थाने में पहुंचा। सूरजपाल ने थानाध्यक्ष को बताया कि उसने विवाद में अपने भांजे सुनील कुमार (32) की हत्या कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देसुनील कुमार मैनपुरी जिले के एलाऊ थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी भीकम सिंह का पुत्र था।पुलिस ने बताया कि सुनील कुमार बचपन से ही अपने ननिहाल में था।पिता भीकम सिंह अपनी पत्नी की हत्या के आरोप में जेल में बंद है।

कन्नौजः कन्नौज जिले के सौरिख थाना क्षेत्र में सोमवार को एक व्यक्ति ने अपने ही भांजे की हत्या कर दी और खुद ही थाने पहुंच गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। छोटी सी बात को लेकर मार डाला

पुलिस के अनुसार सोमवार की सुबह ग्राम दरिया नगला निवासी सूरजपाल हाथ में खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर सौरिख थाने में पहुंचा। सूरजपाल ने थानाध्यक्ष को बताया कि उसने विवाद में अपने भांजे सुनील कुमार (32) की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार सुनील कुमार मैनपुरी जिले के एलाऊ थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी भीकम सिंह का पुत्र था।

आरोपी सूरजपाल के हवाले से पुलिस ने बताया कि सुनील कुमार बचपन से ही अपने ननिहाल में था और उसका पिता भीकम सिंह अपनी पत्नी की हत्या के आरोप में जेल में बंद है। भीकम सिंह की तबीयत खराब होने की वजह से उसे कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिसे सूरजपाल देखने जाना चाहता था, लेकिन सुनील ने उसे रोक दिया।

इसी बात पर दोनों के बीच लड़ाई हुई और मामा ने अपने भांजे की हत्या कर दी। इसके बाद वह थाने पहुंचा और खुद घटना की जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा ने बताया कि हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों के साथ घटनास्थल का भी दौरा किया। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारहत्याmurder case
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला