लाइव न्यूज़ :

Kaimur Crime News: प्रेम प्रसंग में युवक की चाकू से गला रेत कर हत्या, नाबालिग लड़की से करता था प्यार, महाराष्ट्र के मंदिर और कोर्ट में किया था शादी

By एस पी सिन्हा | Updated: June 8, 2024 15:48 IST

Kaimur Crime News: गांव वालों का कहना है कि पंकज एक नाबालिग लड़की से प्यार करता था। दोनों ने महाराष्ट्र के एक मंदिर और कोर्ट में शादी कर ली थी।

Open in App
ठळक मुद्देयुवक की पहचान सोनडीहरा गांव निवासी सूचित राम के बेटे पंकज कुमार के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Kaimur Crime News: बिहार में कैमूर जिले के बेलाव थाना क्षेत्र के बेलान्व गांव के पूरब मां काली माता मंदिर में प्रेम प्रसंग में एक युवक की बलि चढ़ा दिए जाने का मामला सामने आया है। शुक्रवार की रात प्रेम प्रसंग मामले में युवक की चाकू से गला रेत कर हत्या की गई। शनिवार की सुबह मंदिर परिसर में युवक का शव मिला। युवक की पहचान सोनडीहरा गांव निवासी सूचित राम के बेटे पंकज कुमार के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

गांव वालों का कहना है कि पंकज एक नाबालिग लड़की से प्यार करता था। दोनों ने महाराष्ट्र के एक मंदिर और कोर्ट में शादी कर ली थी। लड़की के घरवालों के दबाव में जब पंकज और लड़की गांव लौटे तो लड़की के पिता ने प्राथमिकी दर्ज करवाकर पंकज को जेल भिजवा दिया। चार महीने जेल में रहने के बाद पंकज मई में जेल से बाहर आया था।

जेल से जमानत मिलने के बाद पंकज शादी का सर्टिफिकेट लाने के लिए मुंबई चला गया। वहां से 3 जून को वापस आने के बाद 4 जून को उसने थाने में कागजात जमा कराया। शुक्रवार की शाम पंकज सब्जी खरीदने के लिए घर से निकला था, लेकिन वह वापस नहीं लौटा। जिसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।

बेलांव गांव के काली मंदिर में उसका गला कटा शव बरामद हुआ। इस मामले में भभुआ एसडीपीओ शिवशंकर कुमार ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग है और इसी को लेकर युवक की हत्या हुई है। इस मामले में दो संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमहाराष्ट्रहत्याBihar Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...