लाइव न्यूज़ :

वैलेंटाइन डे पर दो बच्चों की मां नाबालिग लड़के के साथ फरार, रॉन्ग कॉल से हुआ था प्यार, थाने में जमकर ड्रामा 

By एस पी सिन्हा | Updated: February 16, 2021 19:10 IST

बिहार के कैमूर जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। मैट्रिक छात्र के साथ दो बच्चों की मां भाग गई। पुलिस ने हालांकि दोनों को अरेस्ट कर लिया।

Open in App
ठळक मुद्देपति की शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।रात में पति के साथ वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करने वाली एक महिला सुबह में अपने आशिक के साथ फरार हो गई। महिला दो बच्चों की मां है। वह अपने साथ बच्चों को भी ले गई है, जिससे पति को गहरा सदमा लगा।

पटनाः पूरे वैलेंटाइन सप्ताह बिहार में एक से बढ़कर एक घटनाएं सामने आईं हैं। नालंदा, मुजफ्फरपुर, गया और दरभंगा जिले से अजीबोगरीब घटनाएं देखने को मिलीं।

कैमूर जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जो काफी हैरान करने वाली है। रात में पति के साथ वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करने वाली एक महिला सुबह में अपने आशिक के साथ फरार हो गई। महिला के इस कदम ने सबको हैरान कर के रख दिया है। हालांकि पति की शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के मोहनिया थाना इलाके की रहने वाली एक महिला अपने प्रेमी के साथ घर से फरार हो गई। बताया जा रहा है कि महिला दो बच्चों की मां है। वह अपने साथ बच्चों को भी ले गई है, जिससे पति को गहरा सदमा लगा। इस घटना के बाद गांव में काफी हंगामा हो गया। महिला जिस युवक के साथ वह भागी है। वह लड़का अभी नाबालिग है। दोनों का संपर्क रॉन्ग कॉल से हुआ था।

फिर चार महीने से बातचीत करते-करते वे दोनों मिलने जुलने लगे। इस दौरान तीन चार बार दोनों की सहमति से संबंध भी बना। लड़का मैट्रिक का छात्र है और कल बुधवार से ही मैट्रिक की परीक्षा में शामिल होने वाला था, उसने कई बार भभुआ और मोहनियां बुलाकर महिला के साथ संबंध बनाया था, इस बात की जानकारी महिला के ससुराल वालों को जब लगा तो वह महिला को रखने से इंकार करने लगे थे। 

बताया जा रहा है कि वैलेंटाइन डे के साथ ही उसकी जन्मदिन पर उसके पति ने मोबाइल गिफ्ट किया था। वह हमेशा अपने पास ही मोबाइल परखती थी। वहीं, आरोपी नाबालिग लड़का का कहना है कि "मैं कल से होने वाले मैट्रिक का एग्जाम देने वाला हूं, एक लड़का नंबर दिया था, जिससे बात होने लगी। इसके साथ कभी संबंध नहीं बनाया. चाहे तो लोग मेरा जांच करा सकता है, मैं तैयार हूं।

इस संबंध में मोहनिया डीएसपी रघुनाथ सिंह ने बताया एक शादीशुदा महिला से एक नाबालिग द्वारा संबंध बनाने की बात सामने आया है। दोनों लोग मोहनियां थाना पहुंचे थे। महिला का कहना था उसके दो बच्चे हैं कुछ दिनों से बात चल रहा था। इस बीच इन दोनों ने संबंध भी बनाया। अब यह शादी से इंकार कर रहा है। दोनों को महिला थाना भेज दिया गया है, जैसा महिला आवेदन देगी उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो