झारखंडः अर्धनग्न अवस्था में भागकर थाने पहुंची महिला, पति की हैवानियत सुनकर दंग रह गए लोग

By एस पी सिन्हा | Published: August 10, 2018 05:56 PM2018-08-10T17:56:12+5:302018-08-10T17:56:12+5:30

 महिला के पति ने अपनी पत्नी के साथ कुछ इस तरह की घटना को अंजाम दिया है, जिसके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता है। उसके प्राईवेट पार्ट को बुरी तरह से काट डाला है।

Jharkhand: woman reached the police station half-naked, tainted husband's tales | झारखंडः अर्धनग्न अवस्था में भागकर थाने पहुंची महिला, पति की हैवानियत सुनकर दंग रह गए लोग

झारखंडः अर्धनग्न अवस्था में भागकर थाने पहुंची महिला, पति की हैवानियत सुनकर दंग रह गए लोग

रांची, 10 अगस्तःझारखंड के धनबाद जिले में बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के विज्ञान विहार कॉलोनी में पति की हैवानियत के चलते महिला अर्धनग्न अवस्था में ही घर से भागकर थाना पहुंची। पुलिस ने महिला की हालत देखकर उसे पीएमसीएच में भर्ती कराया। महिला के पति ने अपनी पत्नी के साथ कुछ इस तरह की घटना को अंजाम दिया है, जिसके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता है। उसके प्राईवेट पार्ट को बुरी तरह से काट डाला है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि बरवाअड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत विज्ञान विहार कॉलोनी में किराये के मकान पर रहने वाले अशोक पांडे ने बीती रात अपनी पत्नी के साथ ऐसा अमानवीय व्यवहार किया। जिसे सुनकर ही लोगों की रूह कांप जाए। अशोक पांडे ने अपनी पत्नी के साथ शराब के नशे में मारपीट की और उसके बाद भी जब उसका जी नहीं भरा तो उसने क्रूरता की हद पार कर दी। महिला किसी तरह जान बचाकर अर्धनग्न अवस्था में भागते हुए थाने पहुंची। जहां पर थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने उस महिला को सबसे पहले साडी मंगवा कर पहनाया फिर उसके बाद पीएमसीएच अस्पताल लेकर भागे। 

जहां पर महिला का लगभग 2 घंटे से ऑपरेशन हुआ, फिलहाल वो बेहोश है। बताया जाता है कि पति ने अपनी के नाजुक अंगों को बुरी तरह से नुकसान पहुंचाया है। वहीं, ऑपरेशन के दौरान जब महिला को ब्लड की जरूरत पडी तो खुद बरवाअड्डा थाना प्रभारी दिनेश कुमार और थाने के एक पुलिसकर्मी दिनेश राम ने एक-एक यूनिट ब्लड दिया।

फिलहाल महिला को ब्लड की और आवश्यकता है। ब्लड के लिए महिला के परिजन चक्कर लगा रहे हैं। पीएमसीएच में बी पॉजिटिव  ग्रुप का ब्लड नहीं होने के कारण ब्लड मिलने में भी परेशानी हो रही है। महिला के मायके वाले भी अस्पताल पहुंच चुके हैं। जहां पर उनके मां और पिता अपनी बेटी का इलाज करवाने में जूट गए है। पुलिस महिला के पति को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी में जुटी हुई है।

हिंदी खबरों और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें। यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

Web Title: Jharkhand: woman reached the police station half-naked, tainted husband's tales

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे