लाइव न्यूज़ :

झारखंड: 8 साल बच्ची के साथ ट्यूशन टीचर के भाई ने किया रेप, हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

By एस पी सिन्हा | Updated: August 8, 2018 20:26 IST

घटना 28 जुलाई की है। गोमिया, रामगढ, रांची के रानी चिल्ड्रेन अस्पताल में इलाज कराने के बाद नाबालिग को रिम्स में भर्ती कराया गया है।

Open in App

रांची,8 अगस्त:झारखंड के बोकारो जिले के गोमिया में एक निजी स्कूल की सहायक शिक्षिका अनुराधा राणा के पुत्र विशु कुमार राणा ने उन्हीं के साथ रह कर पढाई कर रही एक नाबालिग (आठ वर्ष) के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद गंभीर स्थिती में नाबालिग को रिम्स में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस मामले में बरियातू पुलिस ने नाबालिग के बयान पर प्राथमिकी दर्ज किया है। 

घटना 28 जुलाई की है। गोमिया, रामगढ, रांची के रानी चिल्ड्रेन अस्पताल में इलाज कराने के बाद नाबालिग को रिम्स में भर्ती कराया गया है। इधर, इस संबंध में एसएसपी अनीश गुप्ता ने कहा कि जीरो प्राथमिकी को गोमिया भेज दिया जायेगा। उसके आधार पर वहां की पुलिस कार्रवाई करेगी। बोकारो निवासी नाबालिग बच्ची के पिता ने बताया कि उन लोगों ने अपनी बच्ची को गोमिया निवासी योगेंद्र कुमार राणा की पत्नी अनुराधा राणा के यहां पढने के लिए भेजा था। अनुराधा राणा गोमिया में एक निजी स्कूल में सहायक शिक्षिका है। 

बच्ची को पढ़ाने के लिए वे हर माह 3000 रुपये उनके खाते में भेजते थे। नाबालिग बच्ची के पिता बेंगलुरु में मजदूरी करते हैं। घटना 28 जुलाई की है। अनुराधा राणा ने बच्ची की मां को घटना के दिन रात 9:30 बजे सूचना दी कि उनकी बच्ची गिर गई है। इससे उसे काफी चोट आई है। उसे उल्टी भी हो रही है। जब बच्ची की मां गोमिया पहुंची तो देखा कि बच्ची मरणासन्न स्थिति में है। उसके बाद गोमिया, रामगढ में इलाज कराने के बाद बच्ची को रांची के रानी चिल्ड्रेन अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

अंत में पैसे की कमी के कारण नाबालिग को रिम्स में भर्ती कराना पड़ा। नाबालिग बच्ची के पिता ने बताया कि विशु कुमार राणा के माता-पिता, बहन आंचल कुमारी पूरी घटना की जानकारी होने के बावजूद मेरी पत्नी को बहला-फुसला कर पुलिस को घटना की जानकारी नहीं देने और मामले को दबाने का प्रयास कर रहे थे। बच्ची ने पुलिस को बयान दिया है कि भैया विशु कुमार राणा ने उसके मुंह में कपडा ठूंस कर उसे बेलन से मारा।

चिल्लाने की कोशिश करने पर लात-घूसों से मारा। इसके बाद गलत काम किया। जब मेरी तबीयत खराब हो गई तो भैया ने मैडम को इसकी जानकारी दी। उसके बाद मैडम मुझे अस्पताल ले गईं। बाद में मेरी मम्मी भी वहां पहुंची। बहरहाल, रिम्स के सुपर स्पेशियालिटी विंग में बच्ची का इलाज चल रहा है। जहां उसकी स्थिती गंभीर बनी हुई है। 

टॅग्स :रेपझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास