लाइव न्यूज़ :

झारखंड के खूंटी में 11 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप, 6 आरोपी नाबालिग लड़कों को पुलिस ने पकड़ा

By विनीत कुमार | Updated: April 24, 2022 10:30 IST

झारखंड के खूंटी में 11 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है। पुलिस के अनुसार आरोपी 10 से 15 साल के नाबालिग लड़के हैं। 6 आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

Open in App

रांची: झारखंड की राजधानी रांची से सटे खूंटी में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। खूंटी पुलिस ने मंगलवार की रात 11 साल की बच्ची के साथ कथित गैंगरेप के मामले में 6 नाबालिग लड़कों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने कहा है कि पकड़े गए सभी आरोपियों की उम्र 10 से 15 साल के बीच की है। पुलिस के मुताबिक लड़की पड़ोस के गांव में एक शादी में शामिल होने गई थी तभी एक डांस प्रोग्राम के दौरान लड़कों से उसकी बहस हो गई।

पुलिस के अनुसार, 'जब वह आधी रात के करीब अपने दो दोस्तों के साथ घर लौट रही थी, तो उनके पीछे चल रहे लड़कों ने उसे रोका, वे उसे एक सुनसान जगह पर ले गए और उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। मौके से फरार उसके दो दोस्तों ने उसके माता-पिता को सूचना दी। इसके तुरंत बाद माता-पिता उसकी तलाश में आए लेकिन लड़के उन्हें देखकर भाग गए।'

लड़की ने अपने माता-पिता को अपनी आपबीती सुनाई लेकिन वे सामाजिक कलंक के डर से पुलिस में शिकायत दर्ज करने में झिझक रहे थे। बाद में गुरुवार को लड़की के परिजन मामला दर्ज कराने थाने पहुंचे। पुलिस ने इसके बाद मामले की जांच शुरू की। सभी छह आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है।

टॅग्स :झारखंडक्राइम न्यूज हिंदीगैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...