बुजुर्ग मां और बेटी पर लगा काला जादू का आरोप, सरेआम गांव में सिर मुंडवा कर पिलाया गया मैला
By पल्लवी कुमारी | Published: February 18, 2018 11:27 AM2018-02-18T11:27:38+5:302018-02-18T11:35:06+5:30
झारखंड की राजधानी रांची के दुलमी गांव में लोगों ने मिलकर 65 साल की महिला और उसकी 35 साल की बेटी पर काला जादू का आरोप लगाया है।
रांची, 18 फरवरी। झारखंड की राजधानी रांची के आसपास इलाके से अक्सर ही अंधविश्वास और जादू टोना वाली खबरें आती रहती हैं। ताजा मामला रांची सोनाहातू थाना क्षेत्र के बोंगादार-दुलमी गांव का है। जहां काला जादू के चक्कर में एक मां-बेची का सिर मुंडवा दिया गया है। इतना ही नहीं सिर गंजा करने के बाद उन्हें गंदी चीज ( मैला) भी पिलाया गया है।
Jharkhand: A woman and her daughter forced to eat human excreta, their heads tonsured by their neighbors on the suspicion of "witchcraft" in Dulami village under Sonahatu police station in Ranchi. (16.02.2018) pic.twitter.com/wMUKpK8nJc
— ANI (@ANI) February 18, 2018
न्यूज एजेंसी ANI को पुलिस ने बताया कि एक दर्जन से अधिक गांव वालों ने मिलकर एक 65 साल की महिला और उसकी 35 साल की बेटी को गुरुवार 15 फरवरी सरेआम गांव में सिर मुंडवा दिया गया। पुलिस ने बताया कि गांव में एक महिला और उसके घर के 6 सदस्य बीमार पड़ गए थे। जिसको दिखवाने के लिए गांव के ही एक आदमी को बुलाया गया। उस शख्स ने ही यह दावा किया था कि इनमें से दो महिलाओं के ऊपर किसी बुरी शक्ति का साया है। जिसके बाद उस बीमार महिला और उसकी बेटी को घर से घसीट कर बाहर लाया गया और उनका सिर गंजा कर दिया गया।
A woman & 6 others took ill & fell unconscious last night. A man was called to find out what went wrong with them. After he pointed them out they dragged them out of their house & made them eat human excreta. Their heads were tonsured. Case registered, action being taken: Police pic.twitter.com/r1qgMGEslN
— ANI (@ANI) February 18, 2018
पुलिस ने पीड़ित महिलाओं की शिकायत के बाद मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़िता ने शिकायत पत्र में लिखवाया है कि उन्हें घर से घसीट कर एक नदी के पास ले जाया गया था, जहां उनके सिर मुंडवाया गया था। जिसके बाद गांव वालों ने उन्हें जबरदस्ती सफेद साड़ी पहन कर सेप्टिक टैंक का पानी पीने के लिए मजबूर भी किया और पिलाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।