पलामूः कोयल और औरंगा नदियों के संगम पर तीन लड़के डूबे, एक शव बरामद, यमुना नदी में डूबने से दो किशोरों की मौत

By भाषा | Published: September 15, 2020 01:50 PM2020-09-15T13:50:44+5:302020-09-15T13:50:44+5:30

पलामू के जिला उपायुक्त शशिरंजन ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दो लापता बच्चों की तलाश में बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शहर के सात लङ़के एक साथ नदियों के संगम पर स्नान करने केचकी गये थे।

jharkhand Palamu Three boys drowned confluence Cuckoo and Aurangah rivers one dead body recovered | पलामूः कोयल और औरंगा नदियों के संगम पर तीन लड़के डूबे, एक शव बरामद, यमुना नदी में डूबने से दो किशोरों की मौत

स्नान करने गये सात लड़कों में से तीन गहरे पानी में चले जाने से डूब गये।

Highlightsलड़के की नदी में डूब कर मौत हो गई जबकि दो अन्य लङकों के भी डूब कर मर जाने की आशंका है।नीरज (19 वर्ष) का शव जिले के बखरा गांव के नजदीक कोयल नदी से बरामद कर लिया गया है। एक का शव बरामद कर लिया गया है जबकि दो अन्य की तलाश जारी है।

मेदिनीनगरः पलामू के केचकी में कोयल और औरंगा नदियों के संगम पर आज सुबह स्नान करने गये सात लड़कों में से तीन गहरे पानी में चले जाने से डूब गये। उनमें से एक का शव बरामद कर लिया गया है जबकि दो अन्य की तलाश जारी है।

पलामू के जिला उपायुक्त शशिरंजन ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दो लापता बच्चों की तलाश में बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शहर के सात लङ़के एक साथ नदियों के संगम पर स्नान करने केचकी गये थे।

एक लड़के की नदी में डूब कर मौत हो गई जबकि दो अन्य लङकों के भी डूब कर मर जाने की आशंका है। उन्होंने बताया कि चार तैर कर बाहर आ गये। एक लड़के, नीरज (19 वर्ष) का शव जिले के बखरा गांव के नजदीक कोयल नदी से बरामद कर लिया गया है। 

यमुना नदी में डूबने से दो किशोरों की मौत

फतेहपुर  जिले के ललौली थाना क्षेत्र के दतौली गांव में नहाने गए दो किशोरों की यमुना नदी में डूबने से मौत हो गयी है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। ललौली थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) संदीप तिवारी ने बताया कि "क्षेत्र के दतौली गांव के दो किशोर लड़के हर्ष अवस्थी (15) व गोरे (11) सोमवार की दोपहर साइकिल पर सवार होकर यमुना नदी नहाने गए थे, लेकिन देर रात तक जब घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश की।"

उन्होंने बताया कि "सोमवार देर रात परिजनों को नदी किनारे लड़कों के कपड़े और साइकिल मिली थी। करीब आधी रात में गोताखोरों ने गोरे का शव ढूंढ निकाला और हर्ष का शव आज (मंगलवार को) सुबह यमुना नदी के पानी से बरामद किया गया।" एसएचओ ने बताया कि "दोनों लड़कों के शव बिना पोस्टमॉर्टम कराए ही परिजन घर ले गए हैं।" 

Web Title: jharkhand Palamu Three boys drowned confluence Cuckoo and Aurangah rivers one dead body recovered

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे