झारखंड के पलामू में पत्नी के मायके जाने से दुखी पति ने की खुदकुशी

By भाषा | Published: December 22, 2019 04:43 AM2019-12-22T04:43:34+5:302019-12-22T04:43:34+5:30

मृतक की पत्नी पिछले एक सप्ताह से मायके में रह रही थी। उसने फांसी उस वक्त लगाया जब घर में कोई परिजन मौजूद नहीं था। पुलिस को आशंका है कि खुदकुशी पारिवारिक विवाद के कारण की गई। 

jharkhand palamu people unhappy with wife suicide | झारखंड के पलामू में पत्नी के मायके जाने से दुखी पति ने की खुदकुशी

झारखंड के पलामू में पत्नी के मायके जाने से दुखी पति ने की खुदकुशी

Highlightsपत्नी के मायके चले जाने के कारण राजकुमार बहुत दुखी था।शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजकर पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

पलामू जिला के सतबरवा कस्बे में शनिवार को एक व्यक्ति ने पत्नी के मायके जाने पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मेदिनीनगर के सब डिविजनल पुलिस अधिकारी संदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि 35 वर्षीय राज कुमार सोनी ने अपने घर के कमरे में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि उसकी पत्नी पिछले एक सप्ताह से मायके में रह रही थी। उसने फांसी उस वक्त लगाया जब घर में कोई परिजन मौजूद नहीं था। पुलिस को आशंका है कि खुदकुशी पारिवारिक विवाद के कारण की गई। 

उन्होंने बताया कि पत्नी के मायके चले जाने के कारण राजकुमार बहुत दुखी था और संभवतः इसी के चलते उसने आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि मृतक को शराब की आदत थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Web Title: jharkhand palamu people unhappy with wife suicide

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे