झारखंड: बंदूक की नोंक पर की शादी, घर से उठाकर लेकर गए तीन दोस्तों ने किया रेप
By एस पी सिन्हा | Published: October 3, 2018 12:12 AM2018-10-03T00:12:47+5:302018-10-03T00:41:28+5:30
झारखंड की राजधानी रांची में एक युवती से जबरन निकाह करने और उसके साथ दोस्तों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म कर मारपीट करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
रांची ,2 अक्टूबर:झारखंड की राजधानी रांची में एक युवती से जबरन निकाह करने और उसके साथ दोस्तों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म कर मारपीट करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना शहर के आजाद बस्ती की युवती के साथ यह घटना घटी है। इस संबंध में युवती ने चार आरोपितों के खिलाफ लोअर बाजार थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
वहीं, मामले को गंभीरता से लेते हुए सिटी डीएसपी प्राण रंजन और इंस्पेक्टर सुमन कुमार सिन्हा ने युवती का बयान भी लिया। आज युवती का बयान न्यायालय में दर्ज कराया गया। इसके बाद गिरफ्तारी की कार्रवाई शुरू कत दी गई है। युवती का आरोप है कि आजाद बस्ती के शाहबाज मलिक, रेहान मलिक और महफूज मलिक ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया। विरोध करने पर मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी।
आत्महत्या करने की कोशिश पर तीनों आरोपितों का पिता मुनीश उसे घर से उठाकर ले गया और बंदूक दिखाकर अपने छोटे बेटे से उसका निकाह करा दिया। प्राथमिकी में कहा गया है कि शाहबाज, महफूज और रेहान युवती के रिश्तेदार भी हैं। आरोपित और उसका घर अगल-बगल में है। पांच साल से तीनों भाई उसे जबरन घर से उठाकर ले जाते और शारीरिक संबंध बनाते। शिकायत करने पर उसके पिता ने भी उसके साथ मारपीट की। कमरे में बंद कर दिया और कहा कि दोबारा इस तरह की बात करेगी तो जान से हाथ धोना पडेगा।
युवती ने बताया कि चारों की प्रताडना से तंग आकर उसने जान देने की सोची। कुछ दिन पहले आत्महत्या करने की भी कोशिश की। मगर परिजनों ने उसे बचा लिया। फंसने के डर से मुनीश छह माह पहले उसे जबरन घर से उठाकर ले गया। बंदूक की नोक पर अपने छोटे बेटे शाहबाज से उसने उसका निकाह करवा दिया।