लाइव न्यूज़ :

झारखंड में दिल दहला देने वाली घटना, मां ने तीन बच्चों को बक्से में बंद करके जिंदा जलाकर मारा, खुद को भी किया आग के हवाले

By एस पी सिन्हा | Updated: June 9, 2020 19:13 IST

परसन ओपी अंतर्गत पुरे खुर्द गांव में आज सुबह करीब आठ बजे रवींद्र यादव की पत्नी सोनिया देवी ने अपने दो मासूम बच्चों को एक बक्से में बंद कर आग लगाकर हत्या कर दी. इसके बाद अपने एक बेटे संग खुद को रजाई में बंद कर आग लगा ली.

Open in App
ठळक मुद्देमहिला व उसके बेटे की हालत गंभीर थी. सूचना पाकर परसन ओपी प्रभारी रामाशंकर उपाध्याय पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने गंभीर रूप से जख्मी मां-बेटे को राजधनवार सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया. जांच के बाद डॉक्टर ने तीसरे बच्चे को भी मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है महिला का घर में दूध को लेकर विवाद हुआ था. इसके बाद उसने यह आत्मघाती कदम उठाया.

रांचीः झारखंड के गिरिडीह जिले के परसन ओपी क्षेत्र में में आज सुबह दिल दहला देने वाली घटना हुई. मां ने अपने तीन बच्चों को बक्से में बंद करके जिंदा जला डाला. इसके बाद खुद को भी आग लगा दी. इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई. घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार परसन ओपी अंतर्गत पुरे खुर्द गांव में आज सुबह करीब आठ बजे रवींद्र यादव की पत्नी सोनिया देवी ने अपने दो मासूम बच्चों को एक बक्से में बंद कर आग लगाकर हत्या कर दी. इसके बाद अपने एक बेटे संग खुद को रजाई में बंद कर आग लगा ली.

महिला व उसके बेटे की हालत गंभीर थी. सूचना पाकर परसन ओपी प्रभारी रामाशंकर उपाध्याय पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने गंभीर रूप से जख्मी मां-बेटे को राजधनवार सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया. जांच के बाद डॉक्टर ने तीसरे बच्चे को भी मृत घोषित कर दिया.

महिला का घर में दूध को लेकर विवाद हुआ था

बताया जा रहा है महिला का घर में दूध को लेकर विवाद हुआ था. इसके बाद उसने यह आत्मघाती कदम उठाया. वहीं दूसरी ओर महिला के पिता का आरोप है कि उसकी बेटी और बचों की हत्या कर दी गई है. पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी है. जिस दौरान यह घटना हुई, उस समय महिला का पति खेत में काम करने गया हुआ था.

वहीं, ग्रामीणों ने बताया कि महिला का घर में दूध लेने-देने को लेकर विवाद हुआ था. इसी बात पर घर में झगडे़ भी हुए. पड़ोसियों के मुताबिक इस बात पर पंचायत भी बैठी थी. जिसमें महिला के मायके से भी लोगों को बुलाया गया था. अपने घर से लोगों को बुलाए जाने से महिला नाराज चल रही थी.

महिला को पास के अस्पताल में ले जाया गया जहां इलाज के दौरान महिला ने भी दम तोड़ दिया

आज सुबह जब उसका पति खेत में काम करने गया तो महिला ने दो बेटों और एक बेटी को बक्से में बंद करके आग लगा दी. इसके बाद भी खुद को भी आग लगा दी. चीख पुकार सुन कर लोग पहुंचे और किसी तरह आग बुझाई. महिला को पास के अस्पताल में ले जाया गया जहां इलाज के दौरान महिला ने भी दम तोड़ दिया.

वहीं, ओपी प्रभारी रामाशंकर उपाध्याय ने बताया कि घटना का कारण क्या है, यह फिलहाल पता नहीं चल सका है. सुबह गोहाल(गौशाला) की सफाई करने के बाद सोनिया अपने नए घर का दरवाजा अंदर से बंद कर ली. इसके बाद उसने अपने पांच साल की बेटी सुमन कुमारी एवं डेढ़ साल के एक बेटे को एक बक्से में बंद कर दिया.

दोनों मासूम अभी कुछ समझ पाते, इसके पहले ही किरासन तेल छिड़ककर बक्से में आग लगा दी. इसी दौरान उसने रजाई में किरासन तेल छिडकर अपने आठ साल के बेटे दिलीप यादव को अपने संग उस रजाई से लपेटकर आग लगा ली. बालक दिलीप जान बचाने की कोशिश करता रहा, लेकिन इस मां का दिल नहीं पिघला.

इस बीच आग का धुआं एवं बालक की चीख सुनकर बगल में स्थित पुराने घर से लोग दौडे. दरवाजा को तोडकर लोग अंदर घुसे. दोनों मासूमों को बक्से से बाहर निकाला. दोनों की मौत हो चुकी थी. इधर सोनिया देवी एवं उसके बडे़ बेटे दिलीप यादव बुरी तरह से झुलसे हुए थे. वहीं, जब इस बात की जानकारी महिला के परिजनों को हुई तो इस घटना को हत्या करार दिया. उनका कहना है कि उनकी बेटी इस तरह की वारदात नहीं कर सकती. मामले की सही तरीके से जांच होनी चाहिए.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीझारखंडहेमंत सोरेन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने