लाइव न्यूज़ :

झारखंड: ईद की रात चार लड़कों ने नाबालिग के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, सड़कों पर उतरे लोग

By एस पी सिन्हा | Updated: May 26, 2020 15:39 IST

नवाबडेरी गांव में  ईद की रात एक नाबालिग लड़की के साथ दूसरे समुदाय के चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म के घटना को अंजाम दिया. इस सामूहिक दुष्कर्म की घटना से इंसानियत शर्मसार हो गई है. इस घटना के कारण राजमहल में दो समुदायों में तनाव है. 

Open in App
ठळक मुद्देनाबालिग लड़की के साथ दूसरे समुदाय के चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म के घटना को अंजाम दिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद आज सुबह लोग सड़क पर उतर गए और एक युवक को बंधक बना लिया.

रांची: झारखंड के साहेबगंज जिले के राजमहल थाना क्षेत्र के नवगच्छी नवाबडेरी गांव में  ईद की रात एक नाबालिग लड़की के साथ दूसरे समुदाय के चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म के घटना को अंजाम दिया. इस सामूहिक दुष्कर्म की घटना से इंसानियत शर्मसार हो गई है. इस घटना के कारण राजमहल में दो समुदायों में तनाव है. 

दुष्कर्म की घटना की जानकारी मिलने के बाद आज सुबह लोग सड़क पर उतर गए और एक युवक को बंधक बना लिया. राजमहल थाना क्षेत्र के नवाबडेरी में सड़क को जाम कर दिया और सड़क पर आगजनी भी की गई.

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना की सूचना मिलने के बाद क्षेत्र के डीआइजी, साहिबगंज के डीसी वरुण रंजन और एसपी अनुरंजन क्रिस्पोट्टा भी राजमहल पहुंचे. पीड़िता के परिवार को भरोसा दिलाया कि दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी. हालांकि माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है. लोगों ने सड़क को बांस-बल्ला से जाम कर आग लगा दी. मौके पर पहुंची पुलिस लोगों को शांत कराने में जुटी है. इधर, पुलिस का कहना है घटना की जांच चल रही है और जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. कहा जा रहा है कि आरोपी चार युवकों में से एक आर्मी का जवान भी है. उसने गांव के तीन अन्य युवकों के साथ मिलकर युवती के घर से महज कुछ ही दूरी पर बांसवाडी के पास ले जाकर घिनौनी कुकृत्य को अंजाम दिया.

घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी अनुरंजन किस्पोटा और उपायुक्त वरूण रंजन ने लोगों को जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किये जाने का आश्वासन दिया है. उन्होंने ग्रामीणों से संयम बरतने और सहयोग करने की अपील की. पीड़िता के अनुसार उसे शाम के समय तीन युवक जो पूर्व से वहां मौजूद थे, ने खींचकर बांस की झाड़ी में ले जाकर बारी बारी से दुष्कर्म किया. रात के समय वह डर से किसी को कुछ नही बताई.

 सुबह जब उसके माता-पिता दियारा से लौटे तब उसने रोते-रोते यह बात बताई. इसके बाद नौगच्छी ग्राम के लोगों को उसके माता पिता ने यह बात बताई. दुष्कर्म की बात सुनते ही ग्रामीण आक्रोशित होकर भारी संख्या में सड़क पर उतर आए और मुख्य सड़क को जाम कर दिया. ग्रामीणों ने इसके बाद नवाबडेरी क्षेत्र के एक आरोपी को धर दबोचा तथा पुलिस को इस संदर्भ में जानकारी दी. साहेबगंज में अभी भी स्थिती तनावपूर्ण बनी हुई है. इसके मद्देनजर भारी संख्या मेम पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है.

टॅग्स :गैंगरेपझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास