झारखंड: डायन-बिसाही के आरोप में महिला को अर्द्धनग्न कर गांव में घुमाया, प्राथमिकी दर्ज होने के बाद 10 महिलाएं गिरफ्तार

By एस पी सिन्हा | Published: May 3, 2020 03:44 PM2020-05-03T15:44:35+5:302020-05-03T15:44:35+5:30

प्राप्त जानकारी के अनुसार खखड़ा गांव में 30 अप्रैल को पीड़ित महिला को डायन होने का आरोप लगाते हुए उसके ही परिवार की एक महिला ने गांव की कुछ महिलाओं के साथ अर्धनग्न कर गांव में घुमाया था.

Jharkhand: 10 women arrested after FIR was lodged in the village after they arrested the woman for witch-slaughter | झारखंड: डायन-बिसाही के आरोप में महिला को अर्द्धनग्न कर गांव में घुमाया, प्राथमिकी दर्ज होने के बाद 10 महिलाएं गिरफ्तार

झारखंड: डायन-बिसाही के आरोप में महिला को अर्द्धनग्न कर गांव में घुमाया, प्राथमिकी दर्ज होने के बाद 10 महिलाएं गिरफ्तार

Highlightsगिरफ्तार की गईं महिलाओं ने इस आरोप को खारिज करते हुए कहा कि महिला समूह के पैसों के लेनदेन को लेकर उसके साथ कहासुनी हुई थी. महिला ने उनलोगों पर झूठा आरोप लगाकर साजिश के तहत फंसाया है. 

रांची:झारखंड के बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड अंतर्गत जगेश्वर बिहार थाना क्षेत्र में डायन-बिसाही के नाम पर पिछडी जाति की एक महिला को अर्द्धनग्न कर गांव में घुमाये जाने का मामला प्रकाश में आया है. शर्मिंदा करने वाली यह घटना कुंदा पंचायत के खंखड़ा की है. ऐसे में पीड़िता की शिकायत पर 10 महिलाओं पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार खखड़ा गांव में 30 अप्रैल को पीड़ित महिला को डायन होने का आरोप लगाते हुए उसके ही परिवार की एक महिला ने गांव की कुछ महिलाओं के साथ अर्धनग्न कर गांव में घुमाया था. इसके बाद पीड़िता के शिकायत पर 10 महिलाओं को नामजद आरोपी बनाते हुए और एक दर्जन से अधिक अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पीड़ित महिला का आरोप है कि उस पर डायन का आरोप लगा कर प्रताड़ित किया गया. वहीं गिरफ्तार की गईं महिलाओं ने इस आरोप को खारिज करते हुए कहा कि महिला समूह के पैसों के लेनदेन को लेकर उसके साथ कहासुनी हुई थी. महिला ने उनलोगों पर झूठा आरोप लगाकर साजिश के तहत फंसाया है. 

बताया जाता है कि 15 दिन पहले गांव में एक युवक की मौत पेड से गिरकर हो गई थी. इस पर देवरानी ने बडी गोतनी पर ही डायन-बिसाही करने का आरोप लगाया. आस-पडोस की महिलाओं को इकट्ठा कर देवरानी ने अपनी ही बडी गोतनी को अर्द्धनग्न कर गांव में घुमाया. घटना की सूचना मिलने पर जब पुलिस पहुंची तब तक देर हो चुकी थी. घटना के बाद पीड़ित महिला ने जगेश्वर विहार थाने में शिकायत दर्ज कराई. 

इसके आलोक में पुलिस ने थाना प्रभारी विष्णु शाहा के नेतृत्व में महिला बल के साथ नामजद दस महिलाओं में शामिल बुधनी देवी, संगीता देवी, सुंदरी देवी, सविता देवी, पार्वती देवी, रीना देवी, मीना देवी, पुष्पा देवी, कौशल्या देवी व काजो देवी को गिरफ्तार कर तेनुघाट जेल भेज दिया. अन्य अज्ञात महिलाओं पर भी प्राथमिकी दर्ज की गई है. इस संबंध में बेरमो डीएसपी अंजनी अंजन ने कहा कि महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है. उसके बाद मामले में 10 महिलाओं को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर तेनुघाट जेल भेज दिया है. अन्य अज्ञात का भी पता लगाकर गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Web Title: Jharkhand: 10 women arrested after FIR was lodged in the village after they arrested the woman for witch-slaughter

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे