लाइव न्यूज़ :

बिहार के कटिहार में जदयू नेता कैलाश महतो की गोली मारकर हत्या, जांच जारी

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 28, 2023 08:01 IST

जनता दल यूनाइटेड के नेता कैलाश महतो की कटिहार में गुरुवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई।

Open in App
ठळक मुद्देजनता दल यूनाइटेड के नेता कैलाश महतो की कटिहार में गुरुवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई।घटना कटिहार के बरारी थाना क्षेत्र में हुई।जद (यू) के 65 वर्षीय नेता को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

कटिहार: जनता दल यूनाइटेड के नेता कैलाश महतो की कटिहार में गुरुवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना कटिहार के बरारी थाना क्षेत्र में हुई। 

ओम प्रकाश, एसडीपीओ, कटिहार ने एएनआई को बताया, "जदयू नेता कैलाश महतो की कल कटिहार में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना कटिहार के बरारी थाना क्षेत्र की है। हमने जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। करीब 4-5 राउंड फायरिंग की गई। आगे की जानकारी पोस्टमार्टम के बाद ही दी जा सकती है।"

जद (यू) के 65 वर्षीय नेता को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इंडिया टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, आरोपियों ने महतो की हत्या करने के बाद हवा में गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गए। खबरों के मुताबिक, महतो ने पुलिस को एक आवेदन दिया था जिसमें उन्होंने अपराधियों के निशाने पर होने की बात कही थी।

टॅग्स :जनता दल (यूनाइटेड)जेडीयूबिहारकटिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?