लाइव न्यूज़ :

जाट आरक्षण आंदोलन से जुड़े हिंसा के एक मामले में 4 दोषियों को पाँच-पाँच साल की जेल

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: September 28, 2018 20:16 IST

साल 2016 में करीब 10 दिनों तक चले जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान हिंसक भीड़ ने अरबों की संपत्ति को नुकसान पहुँचाया था। भीड़ द्वारा दर्जनों महिलाओं के बलात्कार के भी आरोप लगे थे।

Open in App

हिसार, 28 सितंबर: हरियाणा की एक अदालत ने वर्ष 2016 में जाट आंदोलन के दौरान हुई हिंसा से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को चार लोगों को दंगे तथा अन्य अपराधों का दोषी माना और उन्हें पांच-पांच साल कैद की सजा सुनाई।

अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश आर के जैन ने यहां दलजीत, राजू, सूरज और विनोद को हिंसा, सरकारी सेवक को दायित्व से रोकने, हमले, आगजनी जैसे मामलों से संबंधित भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत दोषी पाने के बाद सजा सुनाई।

उन्हें सार्वजनिक संपत्ति हानि नियंत्रण कानून और भारतीय वन कानून 1927 के तहत भी दोषी पाया गया।

उन पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

चारों लोग हिसार जिले के सिसाय गांव के रहने वाले हैं। मामला सैनीपुरा गांव में उत्पात मचाने और मकानों में तोड़फोड़ से संबंधित था।

जाट आंदोलन के दौरान सामूहिक बलात्कार के आरोप

जाट आंदोलन के दौरान हरियाणा के मुरुथल में एक दर्जन से ज्यादा महिलाओं के संग बलात्कार के भी आरोप लगे थे।

पुलिस ने पहले बलात्कार के आरोपों से इनकार किया था लेकिन जब कुछ पीड़ित महिलाएं सामने आईं तो अदालत के हस्तक्षेप के बाद में मामले में एफआईआर दर्ज हुई थी।

आंदोलनकारियों ने अरबों की संपत्ति को नुकसान पहुँचाया था।

( समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

टॅग्स :जाट आंदोलनहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप