लाइव न्यूज़ :

जमुई: डायन होने के शक में बुजुर्ग दंपति पर धारदार हथियार से हत्या?, फुसनी देवी, मुरली देवी, जालो नैया और तांत्रिक गिरधारी नैया अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 19, 2025 13:01 IST

Jamui Bihar: गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चिलको गांव की रहने वाली फुसनी देवी, मुरली देवी और जालो नैया और तांत्रिक गिरधारी नैया के रूप में हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारियों और फॉरेसिंक की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए थे।अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए झाझा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया। चार आरोपियों को गिरफ्तारी कर लिया और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Jamui Bihar: बिहार के जमुई जिले में कथित तौर पर डायन होने के शक में बुजुर्ग दंपति पर धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या करने के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि घटना सोमवार को झाझा थानाक्षेत्र क चिल्को गांव की है। जमुई पुलिस द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, “17 मार्च को दोपहर के समय चिलको गांव में कुछ लोगों ने बुजुर्ग दंपति पर कुल्हाड़ी से हमला कर उनकी हत्या कर दी थी। वरिष्ठ अधिकारियों और फॉरेसिंक की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए थे।”

बयान के मुताबिक, जमुई पुलिस अधीक्षक ने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण कर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए झाझा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया। बयान में बताया गया कि पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में संलिप्त चार आरोपियों को गिरफ्तारी कर लिया और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

बयान के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चिलको गांव की रहने वाली फुसनी देवी, मुरली देवी और जालो नैया और तांत्रिक गिरधारी नैया के रूप में हुई है। इससे पहले पुलिस ने बताया था कि बुजुर्ग दंपति की पहचान 75 वर्षीय जागेश्वर भुल्ला और उनकी पत्नी 63 वर्षीय जासो देवी के रूप में हुई है।

पुलिस अधीक्षक मदन कुमार ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया कि गांववालों ने दंपति को एक सुनसान स्थान पर ले जाने के बाद उनकी हत्या कर दी। मृतक के बेटे रंजीत भुल्ला ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान आरोप लगाया था कि मसान घाट के रहने वाले अशोक भुल्ला ने अपने परिजनों के साथ मिलकर उसके माता-पिता की हत्या की है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले अशोक भुल्ला के परिवार में एक व्यक्ति की बीमार पड़ने पर मौत हो गई थी, जिसको लेकर दंपति पर टोटका करने का आरोप लगा था।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीPoliceहत्याबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो