लाइव न्यूज़ :

जम्मू में सनसनीखेज डकैती में शामिल मास्टरमाइंड संजय राणा समेत पांच आरोपी अरेस्ट, दो पिस्तौल और 5 लाख बरामद, जानें मामला

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: December 13, 2022 19:41 IST

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस वारदात का मास्टर माइंड संजय राणा उर्फ हरप्रीत सिंह दिल्ली में पूर्व एमएलसी त्रिलोचन सिंह वजीर की हत्या के मामले का मुख्य आरोपी है जिसकी कई दिनों से तलाश थी।

Open in App
ठळक मुद्देइस मामले को 5 दिन में हल किया गया है।साजिश का मास्टरमाइंड हरप्रीत सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है।कब्जे से दो पिस्तौल और पांच लाख रुपया बरामद किया गया है।

जम्मूः जम्मू शहर के पाश इलाके गांधीनगर में हुई लूट के बारे में जम्मू पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए मास्टरमाइंड संजय राणा समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि यहां गांधी नगर ग्रीन बेल्ट में हैंडलूम व्यापारी राकेश अग्रवाल के घर लूट हुई थी। इस मामले को 5 दिन में हल किया गया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस वारदात का मास्टर माइंड संजय राणा उर्फ हरप्रीत सिंह दिल्ली में पूर्व एमएलसी त्रिलोचन सिंह वजीर की हत्या के मामले का मुख्य आरोपी है जिसकी कई दिनों से तलाश थी। पुलिस का कहना है कि इस मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार किए हैं। इस पूरी साजिश का मास्टरमाइंड हरप्रीत सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है।

उनके कब्जे से दो पिस्तौल और पांच लाख रुपया बरामद किया गया है। वारदात में दस लोग शामिल थे। पांच अन्य की गिरफ्तारी होना बाकी है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुकेश सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि आरोपी हरप्रीत सिंह, पूर्व एमएलसी तरलोचन सिंह वजीर की हत्या का भी मास्टरमाइंड है।

हरप्रीत अपना नाम अमित राणा के नाम से बदलकर रह रहा था इसके लिए उसने अपने कई फर्जी पहचान पत्र भी बना रखे हैं। उनका कहना है कि वारदात में 9 लोग पंजाब के थे और मुख्यारोपी हरप्रीत सिंह जम्मू का रहने वाला है। आरोपित हरप्रीत सिंह जम्मू के डिगियाना क्षेत्र का रहने वाला है पुलिस ने उसे वहीं से गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि बीते बुधवार को गांधीनगर के ग्रीन बेल्ट इलाके में हैंडलूम व्यापारी राकेश अग्रवाल के घर पर लूट हुई के मामले में हरप्रीत सिंह मुख्य आरोपी बताया जा रहा है। बीती सोमवार रात को जम्मू पुलिस ही एक टीम एसएसपी जम्मू चंदन कोहली की देख रेख में त्रिकुटा नगर के सेक्टर नंबर 6 में हरप्रीत सिंह के साथी हरमीत सिंह को गिरफ्तार करने पहुंची तो हरमीत सिंह ने देसी कट्टे से पुलिस पार्टी पर दो राउंड फायर किया था। इस हमले में पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए थे।

पुलिस पार्टी ने उन पर हमला करने वाले हरमीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। व्यापारी राकेश अग्रवाल के घर से लूटी गई राशि में से पांच लाख को भी पुलिस ने बरामद किया है। जम्मू पुलिस हरप्रीत सिंह की गिरफ्तारी को अपनी बड़ी कामयाबी मान रही है।

सिख नेता एवं पूर्व एमएलसी टीएस वजीर की 3 सितंबर 2021 को पश्चिम दिल्ली एक फ्लैट में हत्या कर दी गई थी। वजीर की हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया था। लेकिन हरप्रीत फरार हो गया था। हत्या के छह दिन के बाद 9 सितंबर को टीएस वजीर का बरामद हुआ था।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?