लाइव न्यूज़ :

Jaipur hit-and-run: जयपुर में SUV का कहर, शख्स को कुचलकर चालक फरार; लोगों में आक्रोश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 17, 2025 12:58 IST

Jaipur hit-and-run: उन्होंने बताया कि घायल चंद्रशेखर को कांवटिया अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Open in App

Jaipur hit-and-run: राजस्थान की राजधानी जयपुर के मुरलीपुरा थाना क्षेत्र में सड़क पर तुनकमिजाजी की एक घटना के दौरान एक ‘एसयूवी’ वाहन की चपेट में आने से 35 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) आलोक सिंघल ने बताया कि जिस व्यक्ति की जान गयी है उसकी पहचान उत्तर प्रदेश के मूल निवासी चंद्रशेखर के रूप में हुई है, जो यहां किराये पर रहता था और मजदूरी करता था।

उन्होंने बताया कि वह एक स्कॉर्पियो एसयूवी वाहन और एक अन्य कार की टक्कर के बाद दो समूहों के बीच हुए संघर्ष में फंस गया था।

उन्होंने बताया कि दोनों वाहनों की टक्कर के बाद, एसयूवी में सवार चार-पांच लोगों ने लाठियां निकाली, कार के शीशे तोड़ दिए और चालक से झगड़ा करने लगे। उन्होंने बताया कि जैसे ही स्थानीय लोग इकट्ठा हुए और उनका विरोध किया, चंद्रशेखर अफरा-तफरी के बीच सड़क पर गिर पड़ा।

सिंघल ने बताया कि भीड़ से घिरा हुआ महसूस करते हुए हमलावर कथित तौर पर एसयूवी में भाग गए और उसे कुचल दिया। उन्होंने बताया कि घायल चंद्रशेखर को कांवटिया अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों की पहचान और उन्हें पकड़ने के प्रयास जारी हैं। 

टॅग्स :जयपुरएसयूवीसड़क दुर्घटनाJaipur Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

क्राइम अलर्टहरदोई पुलिसः बाइक पर सवार थे दीपक, गोविंद, लंकुश और ईश्वर दयाल, तेज रफ्तार कार की टक्कर, मौके पर ही 3 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टMadhepura Road Accident: पुल की रेलिंग तोड़ नदी में गिरी कार, 4 दोस्तों की हुई मौत; परिवारों में पसरा मातम

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी