लाइव न्यूज़ :

पत्नी के चरित्र पर शक, झगड़ा कर मायके गई, वापस लौटने का दबाव बनाने के लिए 9 साल की बेटी की गला घोंटकर पति ने मार डाला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 21, 2025 06:42 IST

पुलिस के अनुसार, मामले की जांच के दौरान पता चला कि आरोपी ने अपनी पत्नी पर वापस लौटने का दबाव बनाने के लिए ही अपनी बेटी की हत्या की।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने बताया कि चौथी कक्षा की एक छात्रा का शव गांव के पास झाड़ियों से बरामद किया गया था।पुलिस ने बताया कि आरोपी की पत्नी हफ्ता भर पहले घर छोड़कर अपने मायके चली गई थी।

जयपुरः राजस्थान के जयपुर में पुलिस ने पत्नी से विवाद के बाद नौ साल की बेटी की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या करने के लिए पिता को गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह घटना 18 दिसंबर को प्रतापगढ़ थानाक्षेत्र के एक गांव में हुई। पुलिस ने बताया कि चौथी कक्षा की एक छात्रा का शव गांव के पास झाड़ियों से बरामद किया गया था।

पुलिस के अनुसार, मामले की जांच के दौरान पता चला कि आरोपी ने अपनी पत्नी पर वापस लौटने का दबाव बनाने के लिए ही अपनी बेटी की हत्या की। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पत्नी हफ्ता भर पहले घर छोड़कर अपने मायके चली गई थी।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था और उनके बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे। पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार को जंगल में बकरियां चराने गई बच्ची का आरोपी पिता ने पीछा किया और उसे झाड़ियों में जास लेकर उसका गला घोंट दिया।

पुलिस के अनुसार घटना के बाद फरार हुए आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया और पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी ने पहले भी अपनी पत्नी पर हमला किया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी पति अपनी पत्नी को वापस लाने के लिए उसके मायके भी गया था लेकिन महिला के परिवार ने मना कर दिया। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थानPoliceहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला