लाइव न्यूज़ :

गोलमाल करने पर फंसे, 1.90 करोड़ रुपये के लिए पत्नी को मारा, पति पर बीमा का पैसा लेने का आरोप, भाई की भी मौत, ऐसे रचा खेल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 1, 2022 12:10 IST

जयपुरः पुलिस ने बताया कि महिला शालू अपने पति के कहने पर अपने भाई राजू के साथ पांच अक्टूबर को सुबह करीब पौने पांच बजे मोटरसाइकिल पर बैठकर मंदिर जा रही थी, तभी एक एसयूवी वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई और राजू ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

Open in App
ठळक मुद्देपरिजन को लगा कि यह एक सड़क दुर्घटना था, लेकिन पुलिस को संदेह हुआ और उसने मामले के सभी पहलुओं की जांच की।प्राकृतिक कारणों से मृत्यु होने पर एक करोड़ रुपये और दुर्घटना में मृत्यु होने पर 1.90 करोड़ रुपये मिलने थे।महेश और शालू की शादी 2015 में हुई थी और उनकी एक बेटी है।

जयपुरः जयपुर में एक व्यक्ति द्वारा बीमा के 1.90 करोड़ रुपये लेने के लिए अपनी पत्नी की सड़क दुर्घटना में कथित रूप से हत्या कराने का मामला सामने आया है।

पुलिस ने बताया कि महिला शालू अपने पति के कहने पर अपने भाई राजू के साथ पांच अक्टूबर को सुबह करीब पौने पांच बजे मोटरसाइकिल पर बैठकर मंदिर जा रही थी, तभी एक एसयूवी वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई और राजू ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

शालू के परिजन को लगा कि यह एक सड़क दुर्घटना था, लेकिन पुलिस को संदेह हुआ और उसने मामले के सभी पहलुओं की जांच की। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) वंदिता राणा ने बुधवार को बताया कि शालू के पति महेश चंद ने अपनी पत्नी का कुछ समय पहले 40 साल की अवधि के लिए बीमा कराया था, जिसके तहत प्राकृतिक कारणों से मृत्यु होने पर एक करोड़ रुपये और दुर्घटना में मृत्यु होने पर 1.90 करोड़ रुपये मिलने थे। उन्होंने बताया कि महेश और शालू की शादी 2015 में हुई थी और उनकी एक बेटी है।

उन्होंने बताया कि शादी के दो साल बाद दोनों में झगड़े होने लगा और शालू अपने मायके में रहने लगी। उसने 2019 में घरेलू हिंसा का मामला भी दर्ज कराया था। राणा ने बताया कि इसी बीच महेश ने शालू के नाम बीमा कराने के बाद उसकी हत्या करने की साजिश रची और जब वह मायके रह रही थी, तो वह इसी इरादे से उससे नियमित रूप से बात करने लगा।

उन्होंने बताया कि उसने शालू से कहा कि उसकी एक इच्छा है और इसे पूरा करने के लिए उसे (शालू को) बिना किसी को बताए मोटरसाइकिल से लगातार 11 दिनों तक हनुमान मंदिर जाना होगा। उसने यह भी कहा कि एक बार उसकी इच्छा पूरी हो जाने पर वह उसे अपने साथ घर ले आएगा, जिसके बाद शालू ने अपने भाई के साथ मोटरसाइकिल से मंदिर जाना शुरू कर दिया।

राणा ने बताया कि उसने अपनी पत्नी की सड़क हादसे में हत्या कराने के लिए आपराधिक पृष्ठभूमि वाले मुकेश सिंह राठौड़ नाम के व्यक्ति को पैसे दिए, जिसने एसयूवी से मोटरसाइकिल को टक्कर मारी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में महेश और मुकेश के अलावा एसयूवी मालिक राकेश सिंह और एक अन्य व्यक्ति सोनू को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में दो अन्य आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश की जा रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीजयपुरहत्याराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?