लाइव न्यूज़ :

IPL 2018: गौतम गंभीर का रिटायरमेंट पर बड़ा ऐलान, करना चाहते हैं अपना ये सपना पूरा

By सुमित राय | Updated: April 6, 2018 12:38 IST

आईपीएल शुरू होने के पहले गौतम गंभीर ने अपने संन्यास को लेकर अपनी बात रखी है और अपने सपने के बारे में बताया है।

Open in App

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें सीजन के लिए दिल्ली डेयरडेविल्स टीम ने इस साल बड़ा दांव खेलते हुए नीलामी में गौतम गंभीर को खरीदा और टीम का कप्तान बनाया। अब आईपीएल शुरू होने के पहले गौतम गंभीर ने अपने संन्यास को लेकर अपनी बात रखी है। टीम इंडिया से लंबे समय से बाहर चल रहे गंभीर चाहते हैं कि उनका करियर जब खत्म हो तो दिल्ली के पास आईपीएल का खिताब हो।

गंभीर ने दिल्ली में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मेरी पूरी कोशिश होगी कि जहां से मैंने आईपीएल शुरू किया था, वहीं से इसे खत्म करूं, लेकिन खिताबी जीत के साथ। दिल्ली की टीम में इस बार काफी अच्छे खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।

तीन साल दिल्ली के लिए खेल चुके हैं गंभीर

बता दें कि बाएं हाथ के बल्‍लेबाज गौतम गंभीर इससे पहले साल 2008, 2009 और 2010 में टीम के साथ खिलाड़ी के तौर पर जुड़े थे। इसके बाद उनको कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीद लिया और उन्होंने केकेआर को दो बार चैंपियन भी बनाया था।

गंभीर ने दिल्ली डेयरडेविल्स टीम के बारे में बता करते हुए कहा कि इस साल टीम में अच्छे खिलाड़ी तो है ही, टीम के पास इस बार ऑस्ट्रेलिया को दो बार विश्व कप दिलाने वाले पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग के रूप में बेहद अनुभवी और आक्रामक कोच भी हैं। निश्चित रूप से इससे टीम को काफी फायदा होगा। टीम के सभी खिलाड़ी इस बार कुछ नया करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

गंभीर के पास आईपीएल में 148 मैच खेलने का है अनुभव

इस साल दिल्ली डेयरडेविल्स टीम में गौतम गंभीर की वापसी हुई है और उनके पास कोलकाता नाइट राइडर्स को दो बार साल 2012 और 2014 में चैंपियन बनाने का अनुभव है। उन्होंने अब तक खेल 148 आईपीएल मैचों में 124.6 की औसत से 4132 रन बनाए हैं। गंभीर ने अब आईपीएल में 35 अर्धशतक भी जड़े हैं।

यह पूछे जाने पर कि कोलकाता को दो बार चैंपियन बनाने के बाद दिल्ली भी उनकी कप्तानी में चैंपियन बनेगी। गंभीर ने कहा कि कोई भी टीम खिताब तभी जीतती है जब टीम के सभी सदस्य अपना सामूहिक योगदान देते हैं। टीम को चैंपियन बनाने में कप्तान का कम, खिलाड़ियों का ज्यादा योगदान होता है। दिल्ली में भी कोलकाता की तरह ही काफी अच्छे खिलाड़ी हैं, बस उन्हें सही समय पर सही प्रदर्शन करने की जरुरत है।

क्रिकेट जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।

टॅग्स :गौतम गंभीरइंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)डेल्ही डेयरडेविल्सरिकी पोंटिंग
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकौन हैं कूपर कोनाली?, आईपीएल डेब्यू में किया धमाका, 44 गेंद 5 चौके, 5 छक्के और  नाबाद 72 रन

क्रिकेटIPL 2026: मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल हुए जसप्रीत बुमराह, केकेआर के खिलाफ 'बूम-बूम' बुमराह का बरसेगा कहर

क्रिकेटIndian cricket schedule: 17 स्थान पर 22 मैच खेलेगी टीम इंडिया, 5 टेस्ट, 9 वनडे और 8 टी20, देखिए पूरी सूची

क्रिकेटआईपीएल इतिहास में दूसरी बार?, सभी 10 टीम के कप्तान भारतीय, देखिए पूरी सूची?

क्रिकेटखिलाड़ियों का अपमान नहीं हो?, टी20 विश्व कप जीत के बाद मंदिर दर्शन विवाद को लेकर गौतम गंभीर पर कीर्ति आजाद का पलटवार, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास