लाइव न्यूज़ :

इंदौर में कलयुगी मां ने किया कारनामा!, दो लड़कियों समेत चार बच्चों को लावारिस छोड़कर प्रेमी के साथ गायब, आशिक ने कहा- इन बच्चों को हमें नहीं रखना...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 1, 2023 20:27 IST

इंदौरः बच्चों में दो वर्षीय बालक, चार वर्षीय बालक, छह वर्षीय बालिका और आठ वर्षीय बालिका शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देलावारिस छोड़ गए कि वह थोड़ी देर में खाना लेकर आते हैं।बच्चों को लावारिस छोड़ने वाले जोड़े की तलाश की जा रही है।बच्चों की मां के साथ रविवार रात जो व्यक्ति था, वह उसका प्रेमी है।

इंदौरः इंदौर में एक जोड़ा दो लड़कियों समेत चार बच्चों को रविवार रात लावारिस छोड़कर गायब हो गया। पुलिस इस जोड़े की तलाश कर रही है जिसमें बच्चों की मां शामिल है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। संयोगितागंज पुलिस थाने के प्रभारी तहजीब काजी ने बताया कि चारों बच्चे शासकीय महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय के सामने रविवार रात लावारिस हालत में बिलखते मिले।

उन्होंने बताया कि इन बच्चों में दो वर्षीय बालक, चार वर्षीय बालक, छह वर्षीय बालिका और आठ वर्षीय बालिका शामिल हैं। थाना प्रभारी के मुताबिक बच्चों ने पुलिस को बताया कि वे बड़वानी जिले के रहने वाले हैं और उनकी मां और एक व्यक्ति यह कहकर उन्हें लावारिस छोड़ गए कि वे थोड़ी देर में खाना लेकर आते हैं।

उन्होंने बताया कि बच्चों को लावारिस छोड़ने वाले जोड़े की तलाश की जा रही है। इस बीच, बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष पल्लवी पोरवाल ने बताया कि लावारिस छोड़े गए बच्चों को देख-भाल के लिए सरकारी बाल संरक्षण आश्रम भेजा गया है। उन्होंने बताया कि समिति को जानकारी मिली है कि बच्चों की मां के साथ रविवार रात जो व्यक्ति था, वह उसका प्रेमी है।

पोरवाल ने बताया कि समिति को जानकारी मिली है कि बच्चों का जैविक पिता अशोक नगर जिले में रहता है। पोरवाल ने बताया,‘‘शुरुआती जांच के बाद पहली नजर में लग रहा है कि महिला के प्रेमी ने उसके पिछले संबंध से जन्मे बच्चों को अपने साथ रखने से इनकार कर दिया जिसके बाद यह जोड़ा उन्हें लावारिस छोड़कर गायब हो गया।" उन्होंने बताया कि बच्चों को लावारिस छोड़े जाने के मामले में बाल कल्याण समिति उचित कानूनी कदम उठा रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है। 

 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशPoliceइंदौर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?