लाइव न्यूज़ :

इंदौरः हालात ने किया मजबूर, मोबाइल ऐप से ऑनलाइन कर्ज नहीं चुका तो पत्नी और तीन वर्षीय बेटी और एक वर्षीय बेटे को चाय में जहर दे मारा, खुद फांसी पर लटका, सुसाइड नोट में खुलासा

By भाषा | Updated: August 24, 2022 16:19 IST

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि घटनाक्रम के बाद अलग-अलग कंपनियों द्वारा मोबाइल ऐप के जरिये दिए जाने वाले कर्ज की प्रक्रिया की विस्तृत जांच आवश्यक मानते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपत्नी और दो छोटे बच्चों को संदिग्ध तौर पर जहर देने और फांसी लगाकर कथित रूप से आत्महत्या की।अलग-अलग मोबाइल ऐप से ऑनलाइन कर्ज ले रखा था और वह इसे चुका नहीं पा रहे थे। मोबाइल ऐप से कर्ज बांटने वाली कंपनियां उचित कानूनी प्रक्रिया का पालन कर रही हैं या नहीं।

इंदौरःमध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बुधवार को कहा कि साइबर पुलिस से विस्तृत जांच कराते हुए पता लगाया जाएगा कि राज्य में मोबाइल ऐप से कर्ज बांटने वाली कंपनियां उचित कानूनी प्रक्रिया का पालन कर रही हैं या नहीं।

मिश्रा ने इंदौर के एक पेशेवर द्वारा अलग-अलग मोबाइल ऐप के कर्ज के जाल में फंसने के चलते अपनी पत्नी और दो छोटे बच्चों को संदिग्ध तौर पर जहर देने और इसके बाद फांसी लगाकर कथित रूप से आत्महत्या करने के सनसनीखेज घटनाक्रम का संज्ञान लेते हुए यह बात कही।

उन्होंने इस घटनाक्रम पर अफसोस जताते हुए यहां संवाददाताओं से कहा,‘‘यह बहुत मार्मिक वाकया है। मैंने इंदौर के पुलिस आयुक्त को इसकी बारीकी से जांच का निर्देश दिया है।’’ गृह मंत्री ने कहा कि इस घटनाक्रम के बाद वह राज्य में अलग-अलग कंपनियों द्वारा मोबाइल ऐप के जरिये दिए जाने वाले कर्ज की प्रक्रिया की विस्तृत जांच आवश्यक मानते हैं।

उन्होंने कहा,‘‘मैं साइबर पुलिस को निर्देश दूंगा कि वह पता करे कि क्या मोबाइल ऐप आधारित कर्ज की प्रक्रिया में कानूनी रूप से कोई आपत्तिजनक पहलू तो नहीं है। अगर ऐसा कोई पहलू मिला, तो हम उचित कदम उठाएंगे।’’

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इंदौर में एक निजी दूरसंचार कम्पनी में काम करने वाले अमित यादव (35) का शव उनके घर में फांसी के फंदे पर मंगलवार को लटकता मिला, जबकि उनकी पत्नी टीना (30), तीन वर्षीय बेटी याना और एक वर्षीय बेटे दिव्यांश जमीन पर मृत पड़े मिले थे।

अधिकारियों ने संदेह जताया कि मूलत: सागर के रहने वाले यादव ने आत्महत्या से पहले, अपनी पत्नी और दोनों बच्चों को चाय में जहर दे दिया था। उन्होंने यादव के सुसाइड नोट और मामले की शुरुआती जांच के हवाले से बताया कि 35 वर्षीय इस पेशेवर ने अलग-अलग मोबाइल ऐप से ऑनलाइन कर्ज ले रखा था और वह इसे चुका नहीं पा रहे थे। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशइंदौर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?