लाइव न्यूज़ :

इंदौर: छात्रा ने गुरूद्वारे की छत से लगाई छलांग, हुई बुरी तरह से जख्मी

By मुकेश मिश्रा | Updated: December 9, 2022 22:35 IST

मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित इमली साहब गुरुद्वारे की छत से एक छात्रा ने छलांग लगा दी गई है। छात्रा 12वीं कक्षा में पढ़ती है और पुलिस ने उसके बैग से एक पत्र भी बरामद किया है।

Open in App
ठळक मुद्देइंदौर के जवाहर मार्ग में स्थित इमली साहब गुरुद्वारे की छत से एक छात्रा ने लगाई छलांग 12वीं पढ़ने वाली छात्रा मूलतः महाराष्ट्र की रहने वाली और इंदौर में अपने नाना-नानी के पास रहती हैपुलिस ने छात्रा के बैग से एक चिट्ठी भी बरामद की है, फिलहाल छात्रा की हालत गंभीर बनी हुई है

इंदौर: एक छात्रा ने जवाहर मार्ग में स्थित इमली साहब गुरुद्वारे की छत से नीचे छलांग लगा दी गई है। खबरों के मुताबिक 12वीं में पढ़ने वाली छात्रा शुक्रवार को जब गुरुद्वारे की छत से नीचे कूदी तो वहां अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने उसे इलाज के लिए फौरन अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के बाद मौके पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। सूचना के अनुसार खुद की जान देने की कोशिश करने वाली यह छात्रा मूलत: महाराष्ट्र के मलकापुर की रहने वाली है और इंदौर में अपने नाना-नानी के पास रहती है। इस संबंध में पढ़रीनाथ थाना प्रभारी सतीष पटेल ने बताया की छात्रा खंडवा रोड स्थिति गुरुनानक पब्लिक स्कूल में पढ़ाई करती है।

छात्रा दोपहर में इमली साहेब गुरुद्वारे पहुंची, फिर निशाना साहेब का दर्शन करने के लिए गुरुद्वारे के छत पर चली गयी। वहां उसने अपना स्कूल बैग रखा और फिर छत से नीचे कूद गयी। आस-पास वालों ने उसे नीचे गिरते हुए देखा तो तत्काल दौड़े और उठाकर अस्पताल पहुंचाया। मौके पर से पुलिस ने छात्रा का स्कूल बैग जब्त किया है। बाताया जाता है की पुलिस ने छात्रा के बैग से एक पत्र भी जब्त किया है। उसमे क्या लिखा है, यह पुलिस अभी नहीं बता रही है।

पुलिस ने बताया की छात्रा महाराष्ट्र के मलकापुर की रहने वाली है। इंदौर के शुभम नगर में वह अपने नाना-नानी के साथ रहती है। छात्रा ने ऐसा कदम क्यों उठाया इसके कारणों का अभी पता नहीं चला पाया है। पुलिस परिजनों से बात कर रही है। वहीं छात्रा के भी होश में आने का भी इंतज़ार किया जा रहा है। उसकी स्थिति अभी भी गंभीर बताई जा रही है।

 

टॅग्स :इंदौरमध्य प्रदेशक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये