लाइव न्यूज़ :

Viral News: पाकिस्तान गणतंत्र दिवस पर भारतीय महिला ने लगाया PAK शुभकामनाओं वाली WhatsApp स्टेटस, विरोध के बाद हुई गिरफ्तारी

By आजाद खान | Updated: March 28, 2022 18:15 IST

आपको बता दें कि पुलिस ने महिला पर भारतीय दंड संहिता की धारा 153 (ए) और 505 (2) के तहत मामला दर्ज किया था।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान संबंधित व्हाट्सएप स्टेटस शेयर करने पर एक महिला के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। आरोप है कि उसने पाकिस्तान के गणतंत्र दिवस पर शुभकामनाओं वाली स्टेटस को शेयर किया है।शिकायत के बाद महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था।

बेंगलुरू:कर्नाटक के बागलकोट जिले में एक 25 वर्षीय महिला को उसके पाकिस्तान संबंधित व्हाट्सएप स्टेटस के लिए गिरफ्तार कर लिया गया था। महिला पर आरोप है कि उसने 23 मार्च यानी पाकिस्तान के गणतंत्र दिवस पर शुभकामनाएं दी थी और इसके समर्थन में एक व्हाट्सएप स्टेटस शेयर किया था। महिला बागलकोट जिले के मुधोल शहर की रहने वाली हैं।  उसके व्हाट्सएप स्टेटस को देख एक कार्यकर्ता ने इसके खिलाफ विरोध किया और थाने में मामला दर्ज करवाया था जिसके बाद उस महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। महिला पर पुलिस ने अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज किया है। 

क्या है पूरा मामला

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, कुठमा शेख नामक एक महिला पर आरोप है कि उसने पाकिस्तान के गणतंत्र दिवस पर शुभकामनाओं से भरी एक व्हाट्सएप स्टेटस शेयर की थी। बताया जा रहा है कि वह पड़ोस के एक मदरसा में पढ़ाई करती है। खबर के मुताबिक, 23 मार्च यानी पाकिस्तान के गणतंत्र दिवस पर शेख ने शुभकामनाओं वाली एक व्हाट्सएप स्टेटस को शेयरकिया था। उस स्टेटस में शेख ने उर्दू में लिखा था, "अल्लाह हर मुल्क में इत्तिहाद ... अमन ... सुकून ... अता फरमा मौला।" शेख के इस स्टेटस पर एक समाजिक कार्यकर्ता ने आपत्ति जताई थी और इसके खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाया था। 

पुलिस ने क्या कहा था

मामले में पुलिस ने कार्यकर्ता अरुण कुमार भजंत्री की शिकायत पर केस दर्ज किया था जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने शेख पर भारतीय दंड संहिता की धारा 153 (ए) और 505 (2) के तहत मामला दर्ज किया था। यह मामला मुधोल पुलिस स्टेशन में दर्ज हुआ था। कार्यकर्ता अरुण कुमार भजंत्री ने शेख पर आरोप लगाया था कि वह इलाके में तनाव भड़काना चाहती थी और उस पर राजद्रोह का मामला दर्ज हो। मामले में पुलिस ने कहा कि शेख को शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए हिरासत में लिया गया था। 

एचटी के अनुसार, पुलिस ने यह भी कहा कि उसका यह स्टेटस पाकिस्तान के गणतंत्र दिवस के जश्न के रूप में देखा जा सकता है जो कानून के हिसाब से अपराध है। मामले में अधिकारी ने यह भी कहा, "अगर हम जल्दी से आगे नहीं बढ़े होते, तो इसके परिणामस्वरूप दंगे, विरोध और प्रति-विरोध हो सकते थे।" 

क्या कहा वहील ने

मामले में बोलते हुए अथानी के वकील और सूचना का अधिकार कार्यकर्ता भीमनागौड़ा पारागोंडा ने कहा कि पुलिस को विवेक का इस्तेमाल करना चाहिए। एचटी के मुताबिक, वकील पारागोंडा ने कहा कि ये आरोप कोर्ट में नहीं टिक पाएंगे और इससे पुलिस की केवल बदनामी ही होगी। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस बस बेगुनाह लोगों को परेशान कर रही है। आपको बता दें कि पुलिस ने शेख को 24 मार्च को हिरासत में लेकर उसके अगले दिन ही उसे बेल पर रिहा कर दिया था।  

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीकर्नाटकव्हाट्सऐपपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?