लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: अभी भी क्यों असुरक्षित है आधी आबादी ?

By रमेश ठाकुर | Updated: November 25, 2023 11:09 IST

उस घटना की समूचे संसार में निंदा हुई, तभी महिला अधिकार कार्यकर्ताओं ने तीनों बहनों की मौत की सालगिरह पर हिंसा के खिलाफ ये खास दिन मनाने का रिवाज शुरू किया।

Open in App

दिल्ली के निर्भया कांड ने आधी आबादी पर होते जुल्म को देखकर गहरी नींद में सोने वाले मानव समाज को झटके से जगाया था। झकझोर देने वाली उस घटना के बाद कुछ वर्षों तक तो लोगों में महिला जागरूकता को लेकर अच्छी खासी चेतनाएं रहीं, लेकिन जैसे-जैसे समय आगे बढ़ा, लोग सब कुछ भूलते चले गए।

देखकर दुख होता है जब भीड़ की मौजूदगी में भी हिंसक प्रवृत्ति के लोग महिलाओं का सरेआम उत्पीड़न करते हैं और लोग तमाशबीन बनकर चुपचाप देखते रहते हैं। बीते सात-आठ महीनों में मणिपुर में हुई ऐसी तमाम घटनाएं इस बात का उदाहण हैं।

बात कोई छह दशक पूर्व की है जब डोमिनिकन शासक ‘राफेल ट्रूजिलो’ के आदेशानुसार डोमिनिकन गणराज्य की तीन सगी बहनों, पैट्रिया मर्सिडीज मिराबेल, मारिया अर्जेंटीना मिनर्वा मिराबेल व एंटोनिया मारिया टेरेसा मिराबेल की 25 नवंबर 1960 को एक साथ निर्मम हत्या कर दी गई।

तीनों बहनों का गुनाह मात्र इतना था उन्होंने ट्रूजिलो की दमनकारी और तानाशाही हुकूमत के खिलाफ आवाज उठाई थी। उस घटना की समूचे संसार में निंदा हुई, तभी महिला अधिकार कार्यकर्ताओं ने तीनों बहनों की मौत की सालगिरह पर हिंसा के खिलाफ ये खास दिन मनाने का रिवाज शुरू किया।

इसके बाद इस दिवस को संयुक्त राष्ट्र से मान्यता भी मिल गई। 17 दिसंबर 1999 को संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 25 नवंबर को महिलाओं के खिलाफ हिंसा उन्मूलन के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस के रूप में नामित किया गया। तभी से ये दिवस मनाया जाने लगा।

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) रिपोर्ट बताती है कि देश में रोजाना 246 लड़कियां और 1027 महिलाएं गायब हो रही हैं। कठोर कानून होने के बावजूद प्रतिदिन 87 महिलाओं के साथ बलात्कार हो रहा है।

ये आंकड़े निश्चित रूप से भयभीत करते हैं। इन आंकड़ों में कमी तभी आएगी, जब समाज प्रहरी की भूमिका में आएगा। महिला सुरक्षा सभी का दायित्व होना चाहिए।

टॅग्स :नारी सुरक्षारेपदिल्लीमणिपुरPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?