लाइव न्यूज़ :

IND vs NZ Champions Trophy 2025 Final: जीत को लेकर जश्न?, सड़क पर पटाखे जलाए, फ्लैट में आग लगी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 10, 2025 13:55 IST

IND vs NZ Champions Trophy 2025 Final: भारतीय क्रिकेट टीम की जीत का जश्न मनाने के लिए एकत्र हुए कुछ युवक दमकल वाहन पर चढ़ गए और उस पर नाचने लगे।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद दमकल कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे।पुलिस ने हस्तक्षेप कर भीड़ को तितर-बितर किया।अग्निशमन अभियान में बाधा उत्पन्न हुई।

IND vs NZ Champions Trophy 2025 Final: महाराष्ट्र के नासिक शहर में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में भारतीय क्रिकेट टीम की जीत का जश्न मनाने के लिए कुछ लोगों ने सड़क पर पटाखे जलाए जिससे एक फ्लैट में आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यहां कॉलेज रोड इलाके में रविवार रात करीब साढ़े दस बजे हुई इस घटना में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ। एक अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि कुछ लोगों ने सड़क पर पटाखे फोड़े, जिसके कारण घर में आग लग गई। अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद दमकल कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे।

उन्हें आग बुझाने में करीब 30 मिनट का समय लगा। उन्होंने बताया कि जब दमकल कर्मी आग बुझाने में व्यस्त थे, तभी भारतीय क्रिकेट टीम की जीत का जश्न मनाने के लिए एकत्र हुए कुछ युवक दमकल वाहन पर चढ़ गए और उस पर नाचने लगे। अधिकारी ने बताया कि जश्न में लगभग 4,000 लोग एकत्र हुए थे, जिससे अग्निशमन अभियान में बाधा उत्पन्न हुई। बाद में पुलिस ने हस्तक्षेप कर भीड़ को तितर-बितर किया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीNashik Policeमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...