लाइव न्यूज़ :

UP Ki Taja Khabar: नोएडा में सुंदर भाटी गिरोह के दो इनामी बदमाश गिरफ्तार, हत्या सहित दर्जन भर मामले हैं दर्ज

By भाषा | Updated: July 17, 2020 12:50 IST

यूपी के दो इनामी कुख्यात अपराधी सुंदर भाटी के गिरोह के दो बदमाशों को यूपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बीती रात पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हुई थी जिसमें बदमाशों के पैर में लगी है।

Open in App
ठळक मुद्देकुख्यात अपराधी सुंदर भाटी के गिरोह के दो बदमाशों की थाना सूरजपुर पुलिस से बीती रात को मुठभेड़ हो गई। इनमें से एक बदमाश 50 हजार रुपये का जबकि दूसरा बदमाश 25 हजार रुपये का इनामी है।

नोएडा: कुख्यात अपराधी सुंदर भाटी के गिरोह के दो बदमाशों की थाना सूरजपुर पुलिस से बीती रात को मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली दोनों बदमाशों के पैर में लगी है। इनमें से एक बदमाश 50 हजार रुपये का जबकि दूसरा बदमाश 25 हजार रुपये का इनामी है। इन पर हत्या, हत्या के प्रयास, गैंगस्टर एक्ट सहित दर्जन भर मामले दर्ज हैं।

पुलिस उपायुक्त जोन द्वितीय हरीश चंदर ने बताया कि थाना सूरजपुर पुलिस को बीती रात को सूचना मिली की एक ब्रेजा कार में सवार होकर कुछ बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने बदमाशों की तलाश में चेकिंग शुरू कर दी।

उन्होंने बताया कि कुछ देर बाद एक ब्रेजा कार में सवार होकर बदमाश आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने रुकने की बजाए पुलिस पर गोलियां चला दी। डीसीपी ने बताया कि जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाई।

उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा चलाई गई गोली योगेश उर्फ कारतूस और कपिल भाटी नामक दो बदमाशों के पैर में लगी है। दोनों को उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि योगेश की गिरफ्तारी पर गौतम बुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट से 50 हजार रुपए का इनाम घोषित था जबकि कपिल भाटी के ऊपर 25 हजार रुपये का इनाम था।

उन्होंने बताया कि ये बदमाश इससे पूर्व हत्या, हत्या के प्रयास, गैगस्टर एक्ट तथा रंगदारी के दर्जन भर मामलों में वांछित हैं। गिरफ्तार बदमाशों में योगेश ने वर्ष 2013 में जनपद बिजनौर में कुख्यात गैंगस्टर नंदू उर्फ रावण की पुलिस हिरासत में हत्या की थी।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि इन लोगों ने 12 मई को देवला गांव के रहने वाले महिपाल नामक व्यक्ति के घर पर दर्जनों राउंड गोली चलाई थी। इस घटना से ग्रेटर नोएडा में दहशत फैल गई थी। डीसीपी ने बताया कि इनके पास से पुलिस ने ग्रेटर नोएडा क्षेत्र से लूटी गई एक ब्रेजा कार, देसी तमंचा, कारतूस आदि बरामद किया है।

उन्होंने बताया कि ये बदमाश कुख्यात गैंगस्टर सुंदर भाटी के गैंग के सक्रिय सदस्य हैं। इन लोगों ने सुंदर भाटी के इशारे पर कई जघन्य वारदातों को अंजाम दिया है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारएनकाउंटरencounter
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी