लाइव न्यूज़ :

UP ki taja khabar: नोएडा में अलग अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत

By भाषा | Updated: August 29, 2020 17:15 IST

नोएडा में एक मोटरसाइकिल के अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा जाने की घटना में इस पर सवार दो छात्रों की माौत हो गयी।

Open in App
ठळक मुद्देनोएडा में मोटरसाइकिल के अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा जाने की घटना में इस पर सवार दो छात्रों की माौत हो गयी ।घायल पुलकित तथा विश्वजीत को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।दोनों छात्र थे जो ग्रेटर नोएडा के एक कॉलेज से पढ़ाई कर रहे थे।

नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा इलाके के थाना बीटा-2 क्षेत्र के स्वर्ण नगरी के पास आज सुबह एक मोटरसाइकिल के अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा जाने की घटना में इस पर सवार दो छात्रों की माौत हो गयी । वहीं थाना फेस- 3 क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में सोरखा गांव के पास एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस कमिश्नर के मीडिया प्रभारी अभिनेंद्र सिंह ने बताया कि पुलकित कुमार सिंह तथा विश्वजीत आज सुबह एक स्पोर्ट्स बाइक पर सवार होकर स्वर्ण नगरी के सामने से गुजर रहे थे कि तेज ​गति होने के कारण उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई तथा डिवाइडर से टकरा गई। 

उन्होंने बताया कि इस घटना में गंभीर रूप से घायल पुलकित तथा विश्वजीत को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दोनों को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि दोनों छात्र थे जो ग्रेटर नोएडा के एक कॉलेज से पढ़ाई कर रहे थे। उन्होंने बताया कि दोनों क्रमश: बिहार और झारखंड के रहने वाले थे । 

मीडिया प्रभारी ने बताया कि एक अन्य घटनाक्रम में थाना फेस -3 क्षेत्र के सोरखा गांव के पास शनिवार सुबह एक अज्ञात डंपर चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते हुए राहुल को टक्कर मार दिया जिससे इस घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस डंपर चालक की तलाश कर रही है। 

टॅग्स :नॉएडानोएडा समाचारउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास