लाइव न्यूज़ :

रिश्वत मामले में सीबीआई अधिकारी जांच के घेरे में, कई स्थानों पर तलाशी जारी

By भाषा | Updated: August 8, 2018 14:14 IST

अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को कई स्थानों पर तलाशी की जा रही है। उन्होंने बताया कि कुछ सीबीआई अधिकारियों की भूमिका भी जांच के घेरे में है।

Open in App

नई दिल्ली, 8 अगस्त: सीबीआई ने आरोपियों की मदद करने के बदले में बड़ी घूस लेकर एक मामले को प्रभावित करने की कोशिश के आरोप में दिल्ली के चाणक्यपुरी के एक कैटरर और कुछ अन्यों पर मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को कई स्थानों पर तलाशी की जा रही है। उन्होंने बताया कि कुछ सीबीआई अधिकारियों की भूमिका भी जांच के घेरे में है।

उन्होंने बताया कि ऐसा आरोप है कि आईआरएस अधिकारी विवेक बत्रा के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले की जांच में सीबीआई ने विराज प्रोफाइल्स नामक एक कंपनी के कर्मचारियों को पूछताछ के लिए बुलाया। ऐसा माना जा रहा है कि बत्रा ने अवैध रूप से अर्जित संपत्ति को इस कंपनी में निवेश किया। उन्होंने बताया कि चाणक्यपुरी इलाके के नेहरू पार्क में कैटरिंग का काम करने वाला राकेश तिवारी 'राहत' दिलाने और मामले से संबंधित संवेदनशील जानकारी मुहैया कराने के लिए कंपनी के एक कर्मचारी तथा मामले में सह आरोपी नीरज राजा कोचर के संपर्क में था।

एजेंसी ने आरोप लगाया कि तिवारी ने अपने निजी संपर्कों का इस्तेमाल कर सीबीआई अधिकारियों को प्रभावित करने के लिए कोचर से बड़ी रकम ली। उन्होंने बताया कि कोचर ने दो अगस्त को चांदनी चौक में 'हवाला' कारोबारी कमल अहमद के जरिए तिवारी को 20 लाख रुपये की कथित घूस दी। प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि ऐसी सूचना भी मिली कि राकेश तिवारी सीबीआई की एसी-तृतीय शाखा में काम कर रहे अधिकारियों के भी संपर्क में था।

टॅग्स :सीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास