लाइव न्यूज़ :

प्रेमी को प्रेमिका से मिलना भारी पड़ा, चली गई जान, भीड़ ने इतना मारा कि हुई मौत, जानिए पूरा मामला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: September 9, 2022 15:17 IST

कटिहार के फलका प्रखंड स्थित महेशपुर गांव में लोगों ने एक प्रेमी को इस कदर मारा की उसकी मौत हो गई। मृत प्रेमी गांव के ही एक लड़की से प्रेम करता था।

Open in App
ठळक मुद्देकटिहार में भीड़ ने एक प्रेमी की इस वहशी तरीके से पिटाई की कि उसकी मौत हो गई हैमृत प्रेमी नदीम और उसकी प्रेमिका कटिहार जिले के फलका प्रखंड स्थित महेशपुर गांव के रहने वाले थे नदीम की हत्या का खुलासा तब हुआ जब उसकी पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया

कटिहार: प्रेमिका से मिलना एक प्रेमी को इस कदर भारी पड़ा कि उसकी जान चली गई। भीड़ ने प्रेमी की इस वहशी तरीके से पिटाई की कि उसकी मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक पिटाई से शामिल लोगों द्वारा मृत युवक की मौत के मामले को भी दबाने की कोशिश हुई लेकिन आरोपी उस वक्त अपनी ही जाल में फंस गये, जब उनके द्वारा की गई युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

उसके बाद तो पूरे इलाके में भारी बवाल मच गया। खबरों के अनुसार यह खौफनाक वारदात कटिहार जिले के फलका प्रखंड स्थित महेशपुर गांव का है। जहां गांव के लोगों मिलकर एक युवक को रस्सी से बांधकर इस कदर मारा कि उसकी मौत हो गई। हत्यारों का अपराध तब उजागर हुआ जब सोशल मीडिया पर पिटाई का वीडियो वायरल हो गया।

जानकारी के अनुसार मृत युवक नदीम भी महेशपुर चकला कुंआ गांव का रहने वाला था और उसकी उम्र महज 18 साल थी। मृत नदीम को पड़ोस की एक लड़की से प्यार हो गया था। दोनों के बीच यह संबंध बीते कुछ महीने पुराना बताया जा रहा है। नदीम ने पड़ोस में रहने वाली लड़की को मिलने के लिए गांव के पास स्थित एक सुनसान जगह पर बुलाया था।

लड़की नदीम के बुलावे पर तयशुद जगह पर पहुंच भी गई। तब तक गांव के कुछ लोगों को नदीम की इस हरकत के बारे में पता चला और गांव के कुछ लोग लाठी-डंडे के लेकर वहां पहुंचे और दोनों को रंगेहथ पकड़ लिया। गांववालों ने नदीम से जब पूछताछ की तो उसने कुछ ऐसी बात कह दी कि गांव के लोगों को वो बात बेहद नागवार गुजरी और लोगों ने उसके पकड़कर रस्सी से बांध दिया और फिर लाठी-डंडों से जमकर मारा। इस दौरान भीड़ में ही किसी शख्स ने पूरी घटना का वीडियो भी बना लिया। गांव के लोगों ने गुस्से में नदीम को पीट-पीट कर अधमरा कर दिया।

उसके बाद हमलावर गांव के लोग उसे उसी अवस्था में छोड़कर वहां से चले गये। नदीम के घरवालों को किसी तरह घटना की जानकारी हुई, उसके बाद वो लोग भागे-भागे मौके पर पहुंचे और उसे गंभीर हालत में लेकर इलाज के लिए पूर्णिया की ओर निकले, तभी रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मामले में अभी तक पुलिस प्रशासन की ओर से कोई बयान नहीं है औऱ न ही नदीम के परिजनों ने उसकी हत्या को लेकर कोई पुलिस रिपोर्ट दर्ज कराई है।

मामले में पुलिस के उच्चाधिकारियों का कहना है कि उनके संज्ञान में नदीम की पिटाई का वायरल वीडियो आया है और इस मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि वो जांच के बाद घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई करेगी।

टॅग्स :कटिहारबिहारमर्डर मिस्ट्रीहत्याBihar Policeक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला