लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के लोधी एस्टेट में फायरिंग, CRPF सब इंस्पेक्टर ने पहले अपने सीनियर को मारी गोली, फिर किया सुसाइड

By प्रिया कुमारी | Updated: July 25, 2020 09:27 IST

राजधानी दिल्ली के लोधी के 61नंबर कोठी में एक CRPF सब इंस्पेक्टर ने अपने सीनियर को गोली मार दी उसके बाद खुद को गोली मार ली।

Open in App
ठळक मुद्देएक CRPF  सब इंस्पेक्टर ने दूसरे सीआरपीएफ जवान को गोली मारी उसके बाद खुद को गोली मार ली।इस घटना के बाद मौके पर ही दोनों जवानों की मौत हो गई।

राजधानी दिल्ली के पॉश इलाके लोधी में एक CRPF  सब इंस्पेक्टर ने दूसरे सीआरपीएफ जवान को गोली मारी उसके बाद खुद को गोली मार ली। इस घटना के बाद मौके पर ही दोनों जवानों की मौत हो गई। फिलहाल घटना की कोई वजह सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच में लगी है। लोधी का इलाका नई दिल्ली के संसदीय क्षेत्र में आता है यहां पर नेताओं से लेकर बड़े कारोबारियों का घर है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।  

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार के देर रात 61 एस्टेट में गोलियों की चलने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनते ही वहां आस-पास रहने वाले सांसद और कई सीनियर अफसर मौके पर पहुंच गए। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो देखा की दो जवान गोली लगने से बुरी तरह घायल है।

इससे पहले की उन्हें अस्पताल पहुंचाया जाता, थोड़ी ही देर में उन्होंने दम तोड़ दिया। जांच में पता चला है कि CRPF सब इंस्पेक्टर करनैल सिंह और इंस्पेक्टर दशरथ सिंह के बीच कुछ कहासुनी हुई थी और बात इतनी बढ़ गई थी कि सब  इस्पेक्टर ने गोली मार दी। इस कांड में दोनों की मौत हो गई। 

बता दें लोधी में 61 नंबर कोठी गृह मंत्रालय को आवंटित है, यहा सीआरपीएफ जवान रहते है, फिलहाल दोनों के शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बाकि की तलाश जारी है। इस घटना के बाद लोग काफी हैरान है कि ऐसी क्या बात हो गई होगी कि गोली चलाने पर बात आ गई। पुलिस भी मामले की छानबीन में जुटी है। 

टॅग्स :दिल्लीसीआरपीएफमर्डर मिस्ट्रीहत्याकांडआत्महत्या प्रयास
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये