लाइव न्यूज़ :

IIT Madras: परिसर में शाम साढ़े 7 बजे टहल रही थी 20 वर्षीय युवती, ‘फूड कोर्ट’ में काम करने वाला 22 वर्षीय रोशन कुमार ने पकड़ा बाल, महाराष्ट्र निवासी अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 28, 2025 16:11 IST

आईआईटी मद्रास ने कहा, ‘‘संस्थान यौन उत्पीड़न के खिलाफ बेहद सख्त है और सभी के लिए सुरक्षित परिसर सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।’’

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को पत्र लिखकर मामले की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच करने को कहा है।घटना मंगलवार शाम करीब साढ़े सात बजे की है, जब इंटर्न युवती परिसर में अकेले टहल रही थी।पीड़िता ने तुरंत शोर मचाया, जिसके बाद सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे और आरोपी को काबू में किया।

चेन्नईः आईआईटी मद्रास (आईआईटी-एम) के परिसर में 20 वर्षीय एक महिला इंटर्न के साथ कथित यौन उत्पीड़न के मामले में 22 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, आरोपी युवक संस्थान के भीतर स्थित एक ‘फूड कोर्ट’ में काम करता था और 25 जून की रात को उसने परिसर में इंटर्न का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया। घटना के संबंध में राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने स्वतः संज्ञान लेते हुए तमिलनाडु के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को पत्र लिखकर मामले की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच करने को कहा है।

आयोग ने शनिवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘एनसीडब्ल्यू ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया है कि पीड़िता को चिकित्सा और मनोवैज्ञानिक सहायता तुरंत मिले।’’ पुलिस के मुताबिक, यह घटना मंगलवार शाम करीब साढ़े सात बजे की है, जब इंटर्न युवती परिसर में अकेले टहल रही थी।

उसी दौरान आरोपी युवती के पास आया और उसके बाल पकड़ लिये। पीड़िता ने तुरंत शोर मचाया, जिसके बाद सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे और आरोपी को काबू में किया। पुलिस ने आरोपी की पहचान महाराष्ट्र के मूल निवासी रोशन कुमार के रूप में की, जो आईआईटी (एम) में एक ‘फूड कोर्ट’ में काम करता था।

पुलिस ने बताया कि आरोपी को 26 जून को गिरफ्तार किया गया और अदालत ने उसे पुलिस रिमांड में भेजा है। मामले की गहन जांच जारी है। इस बीच, आईआईटी मद्रास ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए एक बयान जारी किया है। संस्थान ने कहा, ‘‘परिसर में 25 जून को एक अनुबंधित कर्मचारी ने एक महिला इंटर्न के साथ दुर्व्यवहार किया, जो किसी अन्य संस्थान से आई थीं।

पीड़िता द्वारा शोर मचाने पर आरोपी को सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ा और उसे पुलिस के हवाले किया गया।’’ आईआईटी मद्रास ने कहा, ‘‘संस्थान यौन उत्पीड़न के खिलाफ बेहद सख्त है और सभी के लिए सुरक्षित परिसर सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।’’

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीIIT Madrasमहाराष्ट्रPoliceMaharashtraTamil Nadu
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो