हैदराबाद: 13 साल की नाबालिग से पड़ोसी ने किया रेप, पुलिस दर्ज ने किया केस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 29, 2020 04:20 PM2020-01-29T16:20:51+5:302020-01-29T16:20:51+5:30

हैदराबाद के पंजागुट्टा में 30 साल के एक व्यक्ति ने नाबालिग लड़की के साथ कई दिनों तक दुष्कर्म किया। पीड़िता के माता-पिता जब काम के लिए बाहर जाते थे। उसी समय मौका पाकर वह इस घिनौनी हरकत को अंजाम देता था। 

Hyderabad: Neighbor raped 13-year-old girl five to six times, police registered case | हैदराबाद: 13 साल की नाबालिग से पड़ोसी ने किया रेप, पुलिस दर्ज ने किया केस

फाइल फोटो

Highlightsहैराबाद में एक व्यक्ति ने नाबालिक के साथ बलात्कार किया।पुलिस ने आरोपी की पहचान जहांगीर नाम के तौर पर की है।पीड़िता उम्र 13 साल की है।

तेलंगाना के हैदराबाद शहर में एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार करने का मामला सामने आया है। हैदराबाद के पंजागुट्टा  में 30 साल के एक व्यक्ति ने नाबालिग लड़की के साथ कई दिनों तक दुष्कर्म किया। पीड़िता के माता-पिता जब काम के लिए बाहर जाते थे। उसी समय मौका पाकर वह इस घिनौनी हरकत को अंजाम देता था। 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, पुलिस ने आरोपी की पहचान जहांगीर नाम के तौर पर की है। आरोपी नाबालिग लड़की को खाने की चीज का लालच देकर उसके साथ दुष्कर्म करता था। पीड़िता उम्र 13 साल की है। 

हैदराबाद पुलिस ने जानकारी दी कि पीड़िता के मां ने बुधवार (29 तारीख) को इस घटना की  शिकायत दर्ज करवाई। उन्होंने बताया कि उनकी 13 साल की लड़की के साथ उनके पड़ोसी ने बलात्कार कर किया है। आरोपी ने लड़की के साथ पांच-छह बार रेप किया। पीड़ित लड़की को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

पुलिस ने बताया  'पीड़िता का परिवार हैदराबाद के पंजागुट्टा पुलिस स्टेशन के एम माक्ता इलाके में रहता है।  पीड़िता के माता-पिता काम के लिए घर से बाहर होते थे। उसी दौरान आरोपी व्यक्ति लड़की को लालच देकर बलात्कार करता था।'

पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इसके अलावा  पोक्सो कानून की धारा 5 और 6 के तहत भी मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी व्यक्ति को पकड़ने के लिए जुटी हुई है। 


 

Web Title: Hyderabad: Neighbor raped 13-year-old girl five to six times, police registered case

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे