पति ने नव विवाहिता पत्नी की गला रेतकर की हत्या, खुद को भी जख्मी किया, आरोपी पुलिस की हिरासत में

By मुकेश मिश्रा | Published: June 7, 2023 06:34 PM2023-06-07T18:34:22+5:302023-06-07T18:36:09+5:30

पुलिस ने आरोपी पति विक्रम गवली को हिरासत में ले लिया है। पत्नी को मारने के बाद उसने अपने आपको भी चाकू से जख्मी कर लिया था। इलाज के लिए पहले आरोपी को महू के शासकीय अस्पताल ले जाया गया। उसके बाद इन्दौर एम वाय अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।

Husband killed newly married wife by slitting her throat injured himself too in madhya pradesh | पति ने नव विवाहिता पत्नी की गला रेतकर की हत्या, खुद को भी जख्मी किया, आरोपी पुलिस की हिरासत में

(प्रतीकात्मक तस्वीर)

Highlightsपति ने अपनी नव विवाहिता पत्नी की चाकू से गोद कर हत्या कीह्त्या के बाद खुद को भी घायल कर लियाविक्रम गवली (२७) की शादी २१ मई को देपालपुर में अंजली(२४) से हुई थी

इंदौर: महू थाना क्षेत्र के धार नाक में एक पति ने अपनी नव विवाहिता पत्नी की चाकू से गोद और गला रेत कर ह्त्या कर दी। ह्त्या के बाद खुद को भी घायल कर लिया। ह्त्या की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस परिजनों से पुछताछ कर रही है। आरोपी पति को हिरासत में ले लिया गया है। घायल पति को इलाज के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शशिकांत कनकने ने बताया कि घटना बुधवार सुबह करीब ९ बजे की है। धार नाक में रहने वाले विक्रम गवली (२७) की शादी २१ मई को देपालपुर में अंजली(२४) से हुई थी। सुबह अचानक कमरे में से अंजली के चीखने चिल्लाने की आवाज आने लगी। आवाज सुन कर सास-ससुर विक्रम के कमरे में पहुंचे। जहां अंजली गंभीर रूपा से घायल पड़ी हुई थी। पुरा कमरा खून से सना पडा था। विक्रम गुस्से में चाकू लिए उस पर वार कर रहा था। किसी तरह ससुर ने अंजली को वहां से बाहर निकाला और अस्पताल ले कर पहुंचे। लेकिन तब तक अंजली की मौत हो चुकी थी।

थाना प्रभारी महू महेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि अंजली के पूरे शरीर में चाकू मारे जाने के निशान थे। पति विक्रम ने ताबड़तोड़ उसके शरीर में चाकू के कई वार किए। अंत में उसका गला रेत दिया जिससे उसकी मौत हो गयी। इस घटना के पीछे की वजह अभी सामने नहीं आई है। लड़की के परिजनों ने बताया की फोन पर बात हुई थी तो उसने सब अच्छा है कहा था।

पुलिस का अनुमान है की कोई तात्कालिक विवाद दोनों पति पत्नी के बीच हुआ होगा। जिसके बाद पति ने गुस्से में आ कर पत्नी की ह्त्या कर दी। लेकिन जिस तरह से पति ने पत्नी को चाकू मारे हैं उससे इस घटना के पीछे कुछ और ही कहानी भी होने की शंका है। 

पुलिस ने आरोपी पति विक्रम गवली को हिरासत में ले लिया है। पत्नी को मारने के बाद उसने अपने आपको भी चाकू से जख्मी कर लिया था। इलाज के लिए पहले आरोपी को महू के शासकीय अस्पताल ले जाया गया। उसके बाद इन्दौर एम वाय अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस इस घटना के पीछे की कहानी भी जानने में जुटी हुई है। लडके और लड़की पक्षों के बयान लिए जा रहे है। आरोपी विक्रम का बयान अभी नहीं हो पाया है। उसके बयान के बाद इस घटना की असली वजह पता चल सकेगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
 

Web Title: Husband killed newly married wife by slitting her throat injured himself too in madhya pradesh

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे