लाइव न्यूज़ :

Hoshiarpur Punjab: प्रवासी मजदूर की 13 साल की नाबालिग बेटी को अगवा कर दुष्कर्म?, घर लौटने पर लड़की ने मां को आपबीती बतायी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 4, 2025 20:03 IST

Hoshiarpur Punjab: पुलिस के अनुसार 10 फरवरी को जब लड़की घर पर अकेली थी, तब आरोपी ने कथित तौर पर उसका अपहरण कर लिया और अपने घर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने बताया कि आरोपी ने बाद में उसे धमकाकर कई स्थानों पर छिपाकर रखा। परिवार को शिकायत दर्ज कराने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी।आरोपी की मां को गिरफ्तार कर लिया गया है और फरार संदिग्ध को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

Hoshiarpur Punjab:पंजाब के होशियारपुर जिले के एक गांव में एक प्रवासी मजदूर की नाबालिग बेटी को एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक मूल रूप से उत्तर प्रदेश की यह नाबालिग लड़की और उसका परिवार पिछले सात वर्षों से जिले में किराए के एक मकान में रह रहे हैं। पुलिस के अनुसार 10 फरवरी को जब लड़की घर पर अकेली थी, तब आरोपी ने कथित तौर पर उसका अपहरण कर लिया और अपने घर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने बाद में उसे धमकाकर कई स्थानों पर छिपाकर रखा। पुलिस के मुताबिक लड़की (13) के पिता ने आखिरकार उसे नवांशहर जिले के एक डेरे में खोज निकाला और उसे वापस ले आए। घर लौटने पर लड़की ने मां को आपबीती बतायी। आरोपी की मां ने कथित तौर पर पीड़िता के परिवार को शिकायत दर्ज कराने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी।

चब्बेवाल थाने के प्रभारी उप-निरीक्षक जगजीत सिंह ने कहा कि आरोपी की मां को गिरफ्तार कर लिया गया है और फरार संदिग्ध को पकड़ने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में भारतीय न्याय संहिता और बाल यौन अपराध संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है तथा पुलिस इसकी जांच कर रही है। 

टॅग्स :पंजाबरेपPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने