बिहार: पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा, पॉश इलाके में ब्यूटी पार्लर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा

By एस पी सिन्हा | Published: February 27, 2022 07:46 PM2022-02-27T19:46:31+5:302022-02-27T19:49:17+5:30

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांधी मैदान थाना क्षेत्र के गगन अपार्टमेंट में पार्लर की आड़ में चल रहे जिस्मफरोशी के इस धंधे में कई लड़कियां वहां पर मौजूद थी।

high profile sex racket exposed in patna BIHAR | बिहार: पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा, पॉश इलाके में ब्यूटी पार्लर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा

बिहार: पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा, पॉश इलाके में ब्यूटी पार्लर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा

Highlightsसूचना के आधार पर पटना पुलिस ने उस ब्यूटी पार्लर में छापेमारी कीलड़कियां और लड़के आपत्तिजनक स्थिती में पकड़े गए

पटना: बिहार की राजधानी पटना में एक पॉश इलाके में जिस्मफरोशी होने के धंधे का खुलासा हुआ है। यहां ब्यूटी पार्लर की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था। जहां से कई लड़कियों को हिरासत में लिया गया है। यह धंधा दिनदहाड़े चल रहा था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांधी मैदान थाना क्षेत्र के गगन अपार्टमेंट में पार्लर की आड़ में चल रहे जिस्मफरोशी के इस धंधे में कई लड़कियां वहां पर मौजूद थी। गुप्त सूचना के आधार पर पटना पुलिस ने उस ब्यूटी पार्लर में छापेमारी की, जिसमें कई लड़कियां और लड़के आपत्तिजनक स्थिती में पकड़े गए।

ब्यूटी पार्लर जिस इलाके में है वह इलाका एक्जीविशन रोड का इलाका है। गांधी मैदान थाना पुलिस को इस बात की जैसे ही सूचना मिली हरकत में आई पुलिस ने एक्जीविशन रोड स्थित गगन अपार्टमेंट में छापेमारी की। अब पुलिस पकड़ी गई लड़कियों के अलावा कई अन्य आने-जाने वाली लड़कियों का भी पता लगाने में जुट गई है। 

इसके साथ ही पुलिस कई सफेदपोश ग्राहकों का भी पूरा काला चिटठा पुलिस खंगाल रही है। बताया जा रहा है कि यहां के छोटे-छोटे कमरों में बिस्तर लगा था, जहां लड़कियों को प्रति ग्राहक कम से कम 3000 रुपए पर भेजा जाता था। लड़कियों को न सिर्फ अलग-अलग इलाकों से यहां बुलाया जाता था बल्कि उन्हें कुछ जगहों पर सप्लाई करने की भी बात सामने आ रही है। 

उल्लेखनीय है कि पटना में इस तरह ले लई सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। पॉश इलाके में संचालित हो रहे सेक्स रैकेट के धंधे का खुलासा करने में पुलिस जुट गई है। छापेमारी के दौरान पुलिस को कई अहम सुराग भी मिले हैं। पुलिस को यहां काम करने वाली कुछ लड़कियों का पता चला है।
 

Web Title: high profile sex racket exposed in patna BIHAR

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे