लाइव न्यूज़ :

Hazaribagh: एल्युमिनियम फैक्ट्री में धमाका, गया के रहने वाले रणजीत ठाकुर और सुखदेव साव की मौत 

By एस पी सिन्हा | Updated: September 22, 2023 18:22 IST

Hazaribagh: हादसे में मौत के शिकार हुए दोनों मजदूरों की पहचान बिहार के गया जिले के रहने वाले रणजीत ठाकुर और सुखदेव साव के रूप में हुई है। 

Open in App
ठळक मुद्देशुक्रवार को हर दिन की तरह फैक्ट्री में काम चल रहा था।कंपनी की भट्ठी में स्क्रैप गलाया जा रहा था, तभी जोरदार धमाका हो गया।दो मजदूर इसकी चपेट में आ गए और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

रांचीः झारखंड में हजारीबाग जिले के दामोदीह स्थित एल्युमिनियम फैक्ट्री में हुए बड़े धमाके में दो मजदूरों की मौत हो गई। इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। भट्ठी में स्क्रैप गलाया जा रहा था तभी यह हादसा हुआ और अचानक भट्ठी में धमाका हो गया।

हादसे में मौत के शिकार हुए दोनों मजदूरों की पहचान बिहार के गया जिले के रहने वाले रणजीत ठाकुर और सुखदेव साव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को हर दिन की तरह फैक्ट्री में काम चल रहा था। फैक्ट्री में एल्युमिनियम के बर्तन और दूसरे सामान तैयार करने के लिए कंपनी की भट्ठी में स्क्रैप गलाया जा रहा था, तभी जोरदार धमाका हो गया।

जिससे वहां काम कर रहे दो मजदूर इसकी चपेट में आ गए और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। धमाका इतना जोरदार था कि वहां मौजूद दो अन्य महिला मजदूर भी बेहोश हो गईं हालांकि दोनों अब ठीक बताई जा रही हैं। घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर बड़ी संख्या में मजदूर काम कर रहे थे।

गनीमत की बात रही कि वे धमाके के चपेट में नहीं आए और एक बड़ा हादसा होने से बच गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और धमाके की वजह को तलाश कर रही है। फिलहाल फैक्ट्री को सील कर दिया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीRanchiझारखंडबिहारGaya
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो