लाइव न्यूज़ :

Haveri Van Truck Collision: 13 की मौत और चार घायल, राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकाराई वैन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 28, 2024 11:07 IST

Haveri Van Truck Collision: वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वैन में कुल 17 लोग सवार थे। उन्होंने बताया कि इनमें से 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो लोगों को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्दे दो अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती हैं। पीड़ित चिंचोली मायाक्का देवस्थान से शिवमोगा जिले में अपने गांव येमेहट्टी जा रहे थे। घायलों को हावेरी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Haveri Van Truck Collision: कर्नाटक के हावेरी में ब्यादगी तालुक के गुंडेनहल्ली चौक पर शुक्रवार तड़के एक वैन के एक ट्रक से कथित तौर पर टकरा जाने से दो बच्चों सहित 13 लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस हादसे में मारे गए दोनों बच्चे चार और छह साल के थे। पुलिस के अनुसार, दुर्घटना तड़के करीब पौने चार बजे उस समय हुई, जब वैन हावेरी जिले के ब्यादगी में राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वैन में कुल 17 लोग सवार थे।

उन्होंने बताया कि इनमें से 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य लोगों को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि चार घायलों में से दो अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती हैं। हावेरी के पुलिस अधीक्षक अंशु कुमार श्रीवास्तव ने कहा, "पीड़ित चिंचोली मायाक्का देवस्थान से शिवमोगा जिले में अपने गांव येमेहट्टी जा रहे थे।

ट्रक राजमार्ग के किनारे खड़ा था। टेम्पो ट्रैवलर ने पीछे से ट्रक को टक्कर मार दी।" उन्होंने बताया कि शवों को शवगृह में ले जाया गया है और घायलों को हावेरी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को संदेह है कि बस चालक को नींद आ जाने के कारण यह दुर्घटना हुई।

उन्होंने बताया कि इस टक्कर के कारण शव वैन के क्षतिग्रस्त हिस्सों में फंस गए और अग्निशमन विभाग एवं पुलिस कर्मियों को उन्हें निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान नागेश, विशालाक्षी, आदर्श, अर्पिता, परशुराम, भाग्य, पुण्या, मनसा, रूपा, सुभद्रा बाई, मंजुला बाई और मंजुला के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि मृतकों में से एक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि नागेश (50), विशालाक्षी (40), आदर्श (23) और अर्पिता (18) एक ही परिवार के थे। यह भी पता चला है कि नागेश वाहन चला रहा था। परिवार के एक सूत्र ने बताया, "नागेश ने एक नयी वैन (टैंपो ट्रैवलर) खरीदी थी और उसने अपने माता-पिता एवं रिश्तेदारों के साथ महाराष्ट्र में तुलजा भवानी, सवदत्ती में रेणुका येल्लम्मा और बेलगावी के चिंचोली में मायाक्का देवस्थान के दर्शन करने की योजना बनाई थी।" पुलिस ने बताया कि घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीकर्नाटकसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...