लाइव न्यूज़ :

Hasan Crime News: बाइक पर बैठाकर शहर से 13 किमी दूर ले गया, झगड़े के बाद चाकू से गला रेतकर प्रेमिका की हत्या, 23 वर्षीय आरोपी प्रेमी तेजस अरेस्ट, छह महीने से अधिक समय से रिश्ते में था...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 17, 2023 16:05 IST

Hasan Crime News: आरोपी तेजस छह महीने से अधिक समय से युवती के साथ रिश्ते में था और युवती कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम की अंतिम वर्ष की छात्रा थी।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी ने भी उसी कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई की थी।पुलिस ने कहा कि दोनों में अक्सर झगड़ा और बहस होती थी।आरोपी ने लड़की पर यह बात उससे छिपाने का आरोप लगाया जिसके कारण दोनों के बीच बहस हुई।

Hasan Crime News: कर्नाटक के हासन में झगड़े के बाद चाकू से गला रेतकर प्रेमिका की हत्या करने के आरोप में शुक्रवार को 23 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी तेजस छह महीने से अधिक समय से युवती के साथ रिश्ते में था और युवती कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम की अंतिम वर्ष की छात्रा थी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने भी उसी कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई की थी। पुलिस ने कहा कि दोनों में अक्सर झगड़ा और बहस होती थी और हाल ही में आरोपी को लड़की के पिछले रिश्ते के बारे में पता चला, जिसके कारण उनके बीच झगड़ा हुआ। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि आरोपी ने लड़की पर यह बात उससे छिपाने का आरोप लगाया जिसके कारण दोनों के बीच बहस हुई।

अधिकारी ने बताया कि लड़की आरोपी के ‘‘लगातार हस्तक्षेप’’ से तंग आ गई थी और उसने आरोपी से कहा कि वह उससे अपना रिश्ता खत्म करना चाहती है। अधिकारी ने कहा कि इससे वह परेशान थी और आरोपी के साथ कोई वास्ता नहीं रखना चाहती थी।

अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को आरोपी ने बात करने के बहाने लड़की को बुलाया और अपनी मोटरसाइकिल से उसे शहर से 13 किलोमीटर दूर कुंती बेट्टा की ओर ले गया। अधिकारी ने कहा कि वहां पहुंचकर दोनों में फिर झगड़ा हुआ जिसके बाद आरोपी ने चाकू निकालकर लड़की का गला रेत दिया।

उन्होंने कहा कि घटना के तुरंत बाद आरोपी घायल अवस्था में युवती को छोड़कर अपने दोपहिया वाहन से घटनास्थल से फरार हो गया। अधिकारी ने बताया कि इलाके के कुछ लोग लड़की को नजदीकी अस्पताल ले गए जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया और घटना के संबंध में आरोपी तेजस को गिरफ्तार कर लिया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहत्याPoliceकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला