लाइव न्यूज़ :

Gurugram News: कार में सो रहा था शख्स, बदमाशों ने बनाया बंधक; 3 आरोपी गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 19, 2025 10:39 IST

Gurugram News: पुलिस के अनुसार, एक व्यक्ति ने रविवार को सूचना दी थी कि यह लूट उस समय हुई जब वह गुरुग्राम के सेक्टर 29 स्थित एक क्लब में पार्टी करने गया था।

Open in App

Gurugram News: गुरुग्राम में एक क्लब के पास कार में सो रहे एक व्यक्ति को तीन युवकों ने कथित तौर पर बंधक बना लिया, वे उसे किसी अन्य स्थान पर ले गए और फिर उसे बाहर फेंककर कार लेकर फरार हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उसने बताया कि तीनों आरोपी कार बेचने की फिराक में थे और उन्हें लूट के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने उनके पास से कार बरामद कर ली है। पुलिस के अनुसार, एक व्यक्ति ने रविवार को सूचना दी थी कि यह लूट उस समय हुई जब वह गुरुग्राम के सेक्टर 29 स्थित एक क्लब में पार्टी करने गया था। उसने बताया कि कुछ देर बाद वह क्लब से वापस आया और कार में ही सो गया, जबकि उसके दोस्त क्लब के अंदर ही थे।

रविवार सुबह करीब 4.30 बजे जब वह सो रहा था, तभी तीन युवक कार में घुस आए - जिनमें से एक आगे की सीट पर और दो पीछे की सीट पर बैठे थे, उसने अपनी शिकायत में बताया।

उसने कहा, "उन्होंने मुझे उठाया और कार की पिछली सीट पर फेंक दिया और गाड़ी चलाने लगे।"

उसने आगे बताया कि इसके बाद, उन्होंने मुझे NH-48 पर एक वाइन शॉप के पास कार से बाहर फेंक दिया और कार लेकर भाग गए। पुलिस ने उसकी शिकायत के आधार पर एक प्राथमिकी दर्ज की।

पुलिस की एक टीम ने रविवार रात तीन युवकों - झारखंड निवासी तौफीक (18), नूंह जिले के भादस गाँव निवासी आकाश (18) और रोहतक जिले के भरान गाँव निवासी आयुष (18) को गिरफ्तार किया। सभी गुरुग्राम की इंदिरा कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहे थे।

पुलिस ने बताया कि आयुष और आकाश एक सैलून में काम करते थे, जबकि तौफीक इंदिरा कॉलोनी के पास एक पान की दुकान चलाता था। गुरुग्राम पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, "पुलिस पूछताछ के दौरान, उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने शिकायतकर्ता को कार में अकेले सोते हुए देखा था।"

प्रवक्ता ने आगे कहा, "वे कार बेचने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन कार बेचने से पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। चोरी की गई मारुति स्विफ्ट कार बरामद कर ली गई है और हम आरोपियों से पूछताछ कर रहे हैं।"

टॅग्स :गुरुग्रामHaryana Policeक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टVIDEO: तांत्रिक के कहने पर गंगा में बेटे को 12 घंटे डुबोए रखा, सांप के डसे नाबालिग ने तोड़ा दम

क्राइम अलर्टबिहार के वैशाली जिले में देवर ने कर दी गर्भवती भाभी की हत्या, मृतका राधा कुमारी का देवर साहिल पटेल के साथ चल रहा था प्रेम प्रसंग

क्राइम अलर्टमां से दोस्ती, परिवार का भरोसा जीता और 10 साल की उसकी बेटी को 3 दरिंदों के हवाले किया, दर्द से चिल्लाने लगी तो नशे की गोली खिलाकर घर छोड़ा?

क्राइम अलर्टBihar Crime: स्कूल गार्ड ने 5 साल के बच्चे का पहले रेप किया, फिर काट डाला गला और गुप्तांग, लाश को हॉस्टल की सीढ़ियों पर फेंका

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

क्राइम अलर्टपहले मारी गोली, फिर बदमाश लगे कांपने, स्टार्ट नहीं हुई बाइक?, 45 वर्षीय वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव सिंह को देशी तमंचे से उड़ाया, वीडियो

क्राइम अलर्टचाचा ने किया रेप, 16 वर्षीय भतीजी ने खाया जहर, सरकारी अस्पताल में मौत

क्राइम अलर्टKarnataka: केरल की किशोरी की चिक्कमगलुरु में मौत; लापता होने के कुछ दिनों बाद मिला शव

क्राइम अलर्टHyderabad: शादी से इनकार करने पर शख्स ने इंजेक्शन से दिया HIV का संक्रमण, खौफ में महिला ने की आत्महत्या